बंगाल || अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाया गया बेदखली अभियान

Kolkata Hindi News, कोलकता। भाजपा के नेतृत्व वाली पंचायत समिति ने सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माणों के खिलाफ बेदखली अभियान शुरू किया है। यह अभियान रविवार को नादिया में फुलिया टाउनशिप में भाजपा संचालित पंचायत द्वारा शुरू किया गया। कई सरकारी स्थानों पर चारपहिया वाहन रखने के लिए टिन शेड बनाए गए थे, जिन्हें बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। इस अभियान के दौरान फुलिया पंचायत समिति के उपाध्यक्ष चंचल चक्रवर्ती मौजूद थे।

बेदखली अभियान के बीच बीजेपी प्रमुख ने कहा कि सरकारी जगहों पर अवैध कब्जा किया गया है। उन्हें बार-बार सूचित किया गया, लेकिन ध्यान नहीं दिया। इसलिए उन्होंने बेदखली अभियान चलाने का फैसला किया। पंचायत प्रधान ने कहा कि यह अभियान आने वाले समय भी जारी रहेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *