Mamata

ममता के कार्यकाल में हुई कितनी नियुक्तियां, मुख्य सचिव ने मांगी जानकारी

Kolkata Hindi News, कोलकाता।  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कार्यकाल में राज्य में कितनी नियुक्तियां हुई इस बारे में राज्य के मुख्य सचिव ने सभी विभागों से जानकारी मांगी है। एक दिन पहले ही ममता ने कहा था कि उनके जमाने में सबसे अधिक नियुक्ति हुई है।

इसके बाद गुरुवार को मुख्य सचिव भगवती प्रसाद गोपालिक ने 24 घंटे खत्म होने से पहले सभी विभागों को लिखित निर्देश में कहा कि विभागाध्यक्ष 22 जनवरी तक सरकारी विभागों में भर्तियों का ब्योरा दें।

मुख्य सचिव के संदेश में मई 2011 (जब से राज्य में तृणमूल सरकार सत्ता में आयी) से लेकर पिछले 31 दिसंबर 2023 तक कितनी नियुक्तियां हुई हैं, इसकी जानकारी सरकार के निर्दिष्ट ई-मेल पर दी जाये। ग्रुप-ए, बी, सी और डी में भर्तियों की संख्या बताई जाए।

संविदा और अस्थायी कर्मचारियों की भर्ती की जानकारी के अलावा प्रोफेसर, शिक्षक, शिक्षण कर्मचारी और अन्य पदों पर कहां और कितनी भर्तियां की गई हैं, इसका स्पष्टीकरण मांगा गया है।

यह भी पढ़ें:  चिटफंड घोटाला : मशहूर जादूगर पीसी सरकार जूनियर के घर सीबीआई की छापामारी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था, मैंने किसी को वंचित नहीं किया है। मैंने बहुत सारी नौकरियां दीं। अकेले एमएसएमई में एक करोड़ 15 लाख लोगों को नौकरियां मिलीं। मैं बड़ी-बड़ी बातें करनेवालों को बताना चाहती हूं कि देशभर में बेरोजगारी 40 फीसदी बढ़ गई है जबकि हमने 40 फीसदी रोजगार बढ़ाया है।

अब सीएम के इस दावे के समर्थन में मुख्य सचिव ने लिखित में जवाब देने की तैयारी की है। राज्य सचिवालय के सूत्रों ने बताया है कि सभी विभागों ने मुख्य सचिव के निर्देश के बाद इसकी सूची बनानी शुरू कर दी है।

22 जनवरी तक यह सूची भेज दी जाएगी। बहुत हद तक संभव है कि 22 जनवरी को जब देश में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी तब कोलकाता में सद्भावना रैली के दौरान ममता बनर्जी इस बारे में विस्तार से जानकारी दें।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगी शरत चंद्र चट्टोपाध्याय की जन्मस्थली
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

यह भी पढ़ें:  कोरोना के कारण आईपीएल 2021 अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित
  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *