बंगाल के मुख्य सचिव अलापन बंधोपाध्याय का कार्यकाल तीन महीने बढ़ा, अब 31 अगस्त को होंगे रिटायर

Kolkata Desk :  नवान्न में एक संवाददाता सम्मेलन में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि राज्य के मुख्य सचिव IAS अधिकारी अलापन बंधोपाध्याय के कार्यकाल को तीन महीने बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि मैंने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था इसमें उन्हें लिखा था कि वर्तमान में कोविड की स्थिति को संभालने के लिए हमें अलापन बंदोपाध्याय जैसे कुशल अधिकारी की जरूरत है। अतः उनका कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ाया जाना चाहिए।”

मुख्यमंत्री के अनुरोध पर केंद्र ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए उनके कार्यकाल को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया। सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने कहा, ‘हमारे मुख्य सचिव का कार्यकाल 3 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है, अतः हम खुश हैं। उनके पास अनुभव भी है और कोविड तथा अम्पन के समय अच्छा काम किया है।’

IAS अधिकारी अलापन बंद्योपाध्याय का कार्यकाल 31 मई तक था। इसके बाद उन्हें रिटायर होना था। वह पिछले साल 2020 अक्टूबर में गृह सचिव से मुख्य सचिव बने थे। उनका कार्यकाल बढ़ाने के लिए केंद्र की अनुमति की जरूरत थी। अब मंजूरी मिलने से अलापन बंद्योपाध्याय अगले 3 महीने यानी 31 अगस्त तक मुख्य सचिव बने रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *