प्रतिकात्मक फोटो, साभार गूगल

कूचबिहार। नककाटीगछ ग्राम पंचायत के कदम बागान 9/203 नंबर बूथ से सटे इलाके में पुलिस ने घर के अंदर से गृहिणी की गले की नली कटे हालत में शव बरामद किया। मृत महिला का नाम रिंकू देबनाथ है। पति सुब्रत डे उर्फ खोकोन डे घटना के बाद से फरार चल रहा है। घटना से संबंधित क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में तूफानगंज थाना पुलिस व महकमा पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। गुरुवार देर रात पुलिस ने शव बरामद किया। पता चला है कि गृहिणी के पति सुब्रत डे कैटरिंग का व्यवसाय करता है।

गुरुवार की रात गृहिणी के दोनों बेटे और सास घूमने गए थे। पति सुब्रत डे और पत्नी रिंकू डे उस वक्त घर पर ही थे। मेला से लौटने के बाद दोनों पुत्रों व सास ने बाहर का गेट बंद पाया काफी देर तक पुकारने पर भी कोई जवाब न मिलने पर ताला तोड़ कर घर में घुसी तो प्रवेश द्वार भी बंद पाया। पीछे से अंदर घुसने के बाद महिला की खून से लथपथ लाश फर्श पर पड़ी मिली।

घटना की खबर फैलते ही संबंधित क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में तूफानगंज थाने की पुलिस व महकमा पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच गये। मृतका के पिता ने बताया कि दामाद और बेटी के बीच कई माह से विवाद चल रहा था। यह घटना उसका परिणाम है। मृतका के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि दामाद ने उसकी बेटी को मार डाला और भाग गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूरी घटना की जांच की जा रही है।

Shrestha Sharad Samman Awards

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here