बीजेपी हो या कांग्रेस, उसे बांस से पीटेंगे बशीरहाट के लोग : नुसरत

कोलकाता। अपने बेबाक बयान और तीखी अदाओं के लिए जाने जानी वाली टॉलीवुड अभिनेत्री, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता और बशीरहाट से सांसद नुसरत जहां के विवादित बोल सामने आए हैं। जिसके बाद से लगातार नुसरत सुर्खियों में बनी हुई है। नुसरत जहां ने अपने लोकसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि चाहे बीजेपी हो या कांग्रेस, जो भी पंचायत चुनाव में वोट मांगने आएगा, उसे बशीरहाट के लोग बांस से पीटेंगे।

मीडिया रिपोटस के मुताबिक, नुसरत की विवादित टिप्पणी तब सामने आई है, जब क्षेत्र में पंचायत चुनाव होने को हैं। सांसद ने भगवा पार्टी पर लोगों को डराने और धर्म के साथ खिलवाड़ करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। कहा कि वे जो साजिश कर रहे हैं उसे देखें। उन्होंने डराने-धमकाने सहित लोगों के खिलाफ कई चीजों की कोशिश की। उन्होंने धर्म के साथ खिलवाड़ किया, लेकिन कुछ भी काम नहीं आया। 2021 में उन्होंने कहा ‘इस बार 200 पार’ है, लेकिन उनकी नाव पलटने से वे विफल रहीं।

नुसरत ने दावा किया कि बीजेपी राज्य में पंचायत चुनाव के लिए बड़ी साजिश रच रही है। वे इस बार एक बड़ी साजिश की योजना बना रहे हैं। लोगों के लिए ममता बनर्जी के काम को रोकने के लिए एक साजिश के तहत, उन्होंने लोगों के पैसे को बंगाल में रोक दिया। वे बंगाल को कुछ नहीं देते। बंगाल के लोग आपको वोट क्यों देते हैं? आपके पास क्या है?” उनके लिए क्या किया? आपको एक भी वोट नहीं मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *