बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का हेल्थ अपडेट आया सामने

कोलकाता : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व मौजूदा बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली को सीने में दर्द के बाद बुधवार को फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके इलाज के लिए तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। सौरव को बेहला स्थित उनके घर से अपोलो अस्पताल लाने के लिए ग्रीन कॉरीडोर तैयार किया गया था। अस्पताल में सौरव की सबसे पहले ईसीजी की गई। सूत्रों ने बताया कि ईसीजी रिपोर्ट में कुछ नई समस्याएं देखी गई हैं। गुरुवार को सौरव का एंजियोग्राम किया जाएगा। उसके बाद ही उनकी दूसरी दफा एंजियोप्लास्टी पर निर्णय लिया जाएगा। 48 वर्षीय सौरव को अस्पताल की क्रिटिकल केयर यूनिट के 142 नंबर केबिन में रखा गया है। अस्पताल के एक डाक्टर ने बताया कि सौरव की हालत चिंताजनक नहीं है। वे ठीक हैं। उन्हें ऐसे भी दूसरे दफे की एंजियोप्लास्टी के लिए अस्पताल आना ही था।

इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से सौरव की तबीयत की जानकारी ली। कैलाश ने ट्वीट कर कहा-‘सौरव गांगुली के फिर से अस्वस्थ होने की सूचना चिंताजनक है। मिली जानकारी के मुताबिक उनके सीने में दर्द हुआ है। ईश्वर से कामना है कि वे जल्द स्वस्थ हों और भारतीय क्रिकेट को ऊंचाई पर ले जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *