Mannara Chopra

BB17: मन्नारा चोपड़ा ने तोड़ा बिग बॉस का दिल, फेवरेटिज्म को नकारना पड़ा भारी

मुंबई। ‘बिग बॉस 17’ का ग्रैंड प्रीमियर रविवार रात को हुआ। शो में पहले कंटेस्टेंट के तौर पर मन्नारा चोपड़ा की एंट्री हुई. मन्नारा, परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा की कजिन हैं। प्रियका, मन्नारा के मामा की लड़की हैं। मन्नारा का फेस कट और फीचर्स परिणीति चोपड़ा से भी काफी मिलता है। सलमान ने मन्नारा का खास अंदाज में वेलकम किया। उन्होंने कहा,”इंडस्ट्री में बहुत चोपड़ा हैं और अब मन्नारा भी आ गई हैं।

मैं आपको एक बात बता दूं कि यह यहां हार्ड वर्क की वजह से नहीं है। यह अपनी अपनी प्रतिभा की वजह से यहां हैं। वह साउथ इंडिया फिल्म में बड़ी स्टार हैं। सलमान खान ने ऑडियंस को बताया कि मन्नारा चोपड़ा को कई वजहों से चुना गया है। उन्होंने  मजाकिया अंदाज में कहा, “हीरोइन, नखरेवाली, कन्फ्यूज्ड और चोपड़ाज के घर से हो।”

सलमान के इंट्रोडक्शन के बाद मन्नारा ने बिग बॉस से तीन डिमांड्स की। उन्होंने कहा कि उन्हें उनका नेल आर्टिस्ट, सैलून, और हफ्ते में एक बार गोलगप्पे चाहिए। हालांकि, सलमान खान ने इसके लिए मना कर दिया लेकिन सलमान और बिग बॉस ने उन्हें अपने लिए एक घर चुनने के लिए कहा।

मन्नारा ने ‘दिल’  घर को चुना। सलमान ने बिग बॉस पर फनी अंदाज में पक्षपात करने आरोप लगाया। इस पर मन्नारा ने कहा कि उन्हें फेवरिटिज्म नहीं है। बिग बॉस को मन्नारा चोपड़ा की बात दिल में चुभ जाती है। बिग बॉस ने मन्नारा से कहा कि उन्होंने उनके फेवरिटिज्म से इनकार कर दिया है, इसलिए वह अब से जीरो फीलिंग्स के साथ उनसे बात करेंगे।

मन्नारा फिर मुस्कुराते हुए बिग बॉस से सॉरी बोलती हैं लेकिन बिग बॉस उन्हें एक सजा देते हैं। इसके तहत मन्नारा को उनके बाद घर में एंट्री करने वाले कंटेस्टेंट को घर के बारे में बताना और उन्हें उनका पसंदीदा घर पसंद करने के लिए कहना होगा। बिग बॉस और सलमान खान के आदेश अनुसार मन्नारा चोपड़ा वैसा ही करती हैं। वह मुनव्वर फारूकी, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, जिग्ना वोरा समेत अन्य कंटेस्टेंट्स को घर पसंद करने के लिए कहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *