बरेली : शुभम मैमोरियल साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था का कवि सम्मेलन सम्पन्न

बरेली। शुभम मैमोरियल साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था की अध्यक्षा सत्यवती सिंह सत्या ने कवि सम्मेलन का आयोजन शायर विनय सागर जायसवाल की अध्यक्षता में डॉ. अखिलेश कुमार गुप्ता के निवास पर किया। मुख्य अतिथि रहे वरिष्ठ कवि रणधीर प्रसाद गौड़ धीर व विशिष्ट अतिथि रहे कवि हिमांशु श्रोतिय निष्पक्ष संचालन हास्य कवि मनोज दीक्षित टिंकू ने किया। मां शारदे की वंदना हास्य कवि उमेश त्रिगुणायत अद्भुत ने की।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में देश के संविधान निर्माता बाबा साहेब अम्बेडकर जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। द्वितीय सत्र में कवि, शायरों ने विभिन्न रसों से कवि सम्मेलन में रंग भर दिए।

कार्यक्रम के तृतीय सत्र में डॉ. अखिलेश कुमार गुप्ता ने गुरु के रूप में शायर विनय सागर जायसवाल को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सत्यवती सिंह सत्या, विनय सागर जायसवाल, रणधीर प्रसाद गौड़ धीर, हिमांशु श्रोतिय निष्पक्ष, अवजीत सिंह अवि, राम कुमार भारद्वाज अफरोज, ठाकुर राम प्रकाश सिंह ओज, गजलराज, उमेश त्रिगुणायत अद्भुत, राजकुमार अग्रवाल, प्रकाश निर्मल, रामधनी निर्मल, दीपक मुखर्जी, बिजेंद्र अकिंचन, मनोज दीक्षित टिंकू, हरिकांत मिश्रा चातक, डॉ. अखिलेश कुमार गुप्ता एवं उनकी पत्नी सहित सभी ने कार्यक्रम में बेहतरीन कविता, गीत, ग़ज़ल व भजन प्रस्तुत किए। आभार डॉ. अखिलेश कुमार गुप्ता ने प्रकट किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *