Bardhman : ब्वॉयफ्रेंड को चूमने के बाद लड़की ने मार दी गोली

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहां एक नाबालिग लड़की  ने अपने ही पूर्व प्रेमी को गोली मार दी। घटनाक्रम में बताया गया है कि पहले उसने पूर्व प्रेमी को मिलने बुलाया था। जब प्रेमी वहां पहुंचा तो लड़की ने उसे चूमा और शादी का प्रस्‍ताव दिया जिसे लड़के ने ठुकरा दिया, इसके तुरंत बाद लड़की ने पिस्‍तौल निकाली और प्रेमी को गोली मार कर फरार हो गई। हालांकि पुलिस में अपराध कायम होने के बाद लड़की को किशोर न्‍यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे सरकारी आश्रम में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाले 24 साल के एक युवक ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसे गोली मार कर घायल करने वाली लड़की, उसकी पूर्व प्रेमिका है। वे तीन सालों तक रिलेशनशिप में रहे और पिछले साल उनका यह रिश्‍ता टूट गया था। युवक ने बताया कि घटना वाले दिन लड़की ने उसे एक गली में मिलने बुलाया था। लड़की उससे कुछ कहना चाहती थी। इस गली में जब लड़का पहुंचा तो वह वहां मौजूद थी।

लड़के ने बताया कि लड़की ने पहले मुझे चूमा और कहा कि वह शादी करना चाहती है। इस पर लड़के ने उसे साफ मना कर दिया। इस बीच लड़की ने कुछ सिगरेट लाने को कहा। मैं सिगरेट ला ही रहा था कि उसने पिस्‍तौल निकाल ली और गोली मार दी। लड़की गोली मारने के बाद किसी लड़के के साथ मोटर साइकिल पर बैठ कर भाग गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *