हिंसा के बाद पुलिस छावनी में तब्दील हुआ बांसबेड़िया, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा

हुगली। स्वतंत्रता दिवस के दिन हुगली जिले के बांसबेड़िया में दो पक्षों के बीच भड़की हिंसा के बाद भी इलाके में तनाव रहा। स्थानीय सूत्रों के अनुसार इलाके में बुधवार को थोड़ी देर के लिए अशांति हुई लेकिन परिस्थिति को बिगड़ने से पहले पुलिस ने संभाल लिया। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के दिन राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की खबर के बाद बांसबेडिया के कल बाजार, इस्लाम पाड़ा सहित अन्य इलाकों में दो समुदायों के लोग भिड़ गए थे।

आरोप है कि इस दौरान जमके पत्थरबाजी हुई, कई घरों में तोड़फोड़ हुई एवम् कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। इस दौरान पुलिस को भी उपद्रवियों ने निशाना बनाया। घटना में कई पुलिस के जवानों के भी घायल होने की खबर है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हुगली जिला पुलिस ग्रामीण के अधीक्षक अमनदीप मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और परिस्थिति को काबू किया।

उपद्रवियों को काबू करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करने के साथ आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि यह घटना मेवात (हरियाणा) की घटना की पुनरावृति है। सुनियोजित ढंग से उपद्रवी तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया।

उन्होंने कहा कि बांसबेड़िया में एक स्कूल में हिजाब पहनने को लेकर विवाद चल रहा था। स्वतंत्रता दिवस के दिन राष्ट्रीय ध्वज को कुछ उपद्रवी तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। भारत माता का अपमान हुआ। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चे जब थाने के तरफ जा रहे थे तब उनपर पत्थरबाजी की गई। उपद्रवियों ने एक समुदाय को निशाना बनाया। उनके घरों पर पत्थर चलाये। जिसके बाद स्थिति बिगड़नी शुरू हो गई।

3 thoughts on “हिंसा के बाद पुलिस छावनी में तब्दील हुआ बांसबेड़िया, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा

  1. Pingback: दक्षिण बंगाल में बढ़ेगी बारिश, उत्तर में भी बाढ़ जैसे हालात | kolkatahindinews.com

  2. Pingback: जादवपुर कांड : दो घंटे तक छात्र को हॉस्टल में निर्वस्त्र कर घुमाया था | kolkatahindinews.com

  3. Pingback: बंगाल के सिलीगुड़ी में नशीले पदार्थों की तस्‍करी के रैकेट का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार | kolkatahindinews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *