IMG 20240403 WA0022

बहरामपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय का परिणाम घोषणा एवं पुरस्कार समारोह

निज संवाददाता बहरामपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय का वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह रविवार 31 मार्च को सुबह 9 बजे मुर्शिदाबाद में आयोजित किया गया।

परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किये गए। इसमें सातवीं कक्षा की फरहीन जिया ने 98.3 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री तपन कुमार मिस्त्री द्वारा कक्षा VI, VII, VIII, IX एवं XI के सभी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को शील्ड प्रदान किया गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − two =