प्रदूषण मुक्त गंगा के लिए जागरूकता अभियान

हुगली : नेहरू युवा केंद्र हुगली की नमामि गंगे परियोजना (Namami Gange Project) के तहत जिला परियोजना अधिकारी रीमा सामन्त के नेतृत्व में तीन कार्य संपन्न हुए। नेहरू युवा केन्द्र की उप निदेशक नंदिता चटर्जी आदि इस दौरान उपस्थित थे। पंचायत पदाधिकारियों ने भी इसमें सहयोग किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि गंगा को प्रदूषण मुक्त कैसे रखा जाए, जलीय जीवन और पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा कैसे की जाए।

इसके आलावा भी शपथ पठन, निबंध प्रतियोगिता, रैली, नुक्कड़ नाटक, संरक्षण से संबंधित कहानी आदि का आयोजन किया गया। इसके साथ ही वर्षा जल संरक्षण, विभिन्न सहायक नदियों के संरक्षण, स्वस्थ वन आदि जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाती है।सभी गंगा दूत इस गतिविधि में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *