सनातन हिंदू धर्म में सुबह के शुभ संकेत!

पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री, वाराणसी । जानिए सनातन हिंदू धर्म में सुबह के कुछ शुभ संकेत, जिससे बन जाएंगे आपके दिन!

1. सुबह उठते ही अगर शंख या मंदिर की घंटियों की आवाज सुनाई दे तो यह शुभ होता है।
2. नारियल, शंख, मोर, हंस या फूल आपको सुबह-सुबह दिख जाए तो समझिए आपका पूरा दिन शुभ बीतने वाला है।
3. यदि सुबह घर से निकलते ही आपको कोई सफाईकर्मी दिखाई दे तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है।
4. धर्मग्रंथों और ऋषि-मुनियों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि हमारे हाथों की हथेलियों में दैवीय शक्तियां निवास करती हैं अत: सुबह सुबह हाथों को देखना शुभ होता है।
5. यदि सुबह उठते ही गाय दिखे या उसकी आवाज सुनाई दें तो समझें दिन बेहद शुभ होने वाला।

6. सुबह-सुबह जल का पक्षी, सफेद फूल, हाथी, मित्र आदि को देखना भी शुभ माना जाता है।
7. सुबह के समय में आग का दिखना या हवन को देखना भी शुभ माना गया है।
8. गोबर, सोना, तांबा, हरी घास देखना भी सुबह के लिए शुभ माना गया है।
9. सुबह सुबह श्रृंगार की हुई सुहागन स्त्री का दर्शन बड़ा ही शुभ माना जाता है।
10. सुबह-सुबह हवन देखना भी शुभ और मंगलकारी माना जाता है।

manoj jpg
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री

ज्योतिर्विद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *