BJP अध्यक्ष सरस्वती सरकार पर हुआ हमला, आरोप TMC पर

Kolkata Hindi News, कोलकाता। कोलकाता में लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मी के बीच भारतीय जनता पार्टी की एक महिला नेता को जान से मारने की कोशिश हुई है। उनका नाम सरस्वती सरकार है। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। सरस्वती दक्षिण कोलकाता की कस्बा मंडल की अध्यक्ष हैं।

उन्होंने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि शनिवार देर रात बड़ी संख्या में तृणमूल कांग्रेस के संरक्षित अपराधी उनके घर में घुस आए और उन्हें बर्बर तरीके से मारा पीटा है। उनका सिर फट गया है।

Attack on BJP President Saraswati Sarkar, blame on TMC

हमलावर उन्हें जान से मारने की कोशिश कर रहे थे लेकिन आसपास के लोगों के जुट जाने के बाद वे फरार हो गए। सरस्वती ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर वह पार्टी के लिए लगातार काम कर रही हैं।

इसलिए उन्हें मौत के घाट उतारने की कोशिश हुई है। इस मामले में पुलिस ने शिकायत तो दर्ज की है लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। चुनाव आयोग से भी इस बारे में शिकायत दर्ज करवाई जाएगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *