Yashasvi jaiswal

एशियन गेम्स : नेपाल को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

नयी दिल्ली। एशियन गेम्स के क्वार्टर फ़ाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने नेपाल को हरा दिया है। इसी के साथ भारत की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारत ने नेपाल को 203 रनों का लक्ष्य दिया था. इसका पीछा करते हुए नेपाल की टीम नौ विकेट पर 179 रन ही बना सकी। इस मैच में भारत के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फ़ैसला किया था। भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल के शतक के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 202 रन बनाए थे।

जायसवाल के अलावा रिंकू सिंह और शिवम दूबे धमाकेदार पारी खेलते हुए टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया। रिंकू सिंह ने 4 छक्के और 2 चौके की मदद से 15 गेंद में 37 रन बनाये जबकि शिवम दूबे ने 19 गेंदों में 1 छक्का और 2 चौके की मदद से 25 रन बनाये। नेपाल के दिपेंद्र सिंह अरी ने 2, सोमपाल कामी और संदीप लमिछाने ने 1-1 विकेट लिये।

यह भी पढ़ें:  विकेट टू विकेट गेंदबाजी करना था मेरा लक्ष्य : अक्षर

वहीं, 203 रनों का भारी भरकम लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 179 रन ही बना सकी। नेपाल के लिए दिपेंद्र सिंह अरी ने सबसे अधिक 32 रन बनाये। उनके अलावा कुशल मल्ला और संदीप जोरा ने 29-29 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से रवि विश्नोई और आवेश खान ने 3-3, अर्शदीप सिंह 2 औऱ साई किशोर ने 1 विकेट लेकर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया।

महिला हॉकी टीम ने हांगकांग को 13-0 से हराया

एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने हांगकांग को 13-0 से हराया है। अब तक टीम ने चार लीग मैच खेले हैं, जिनमें से तीन में जीत हासिल हुई जबकि दक्षिण कोरिया के ख़िलाफ़ मुकाबल ड्रॉ रहा था। चीन के हांगज़ो में चल रहे एशियन गेम्स में भारत ने 13 गोल्ड समेत 61 पदक जीते हैं।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  शूटिंग विश्व चैंपियनशिप में भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  30 मई : आज का राशिफल व पंचांग जानें- पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *