एशिया हॉकी चैंपियंस ट्रॉफ़ीः मलेशिया को हरा टीम इंडिया बनी चैंपियन

चेन्नई। भारतीय हॉकी टीम ने शनिवार को एक रोमांचक मुकाबले में मलेशिया को 4-3 से हराकर एशिया हॉकी चैंपियंस ट्रॉफ़ी जीत ली है। रोमांचक फ़ाइनल में भारत एक समय 1-3 से पीछे चल रहा था, लेकिन तीसरे क्वार्टर में एक मिनट के अंदर दो गोल दाग कर टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी की।

चौथे क्वार्टर में एक और गोल दाग कर टीम इंडिया ने एशिया चैंपियंस ट्रॉफ़ी अपनी झोली में डाल ली। इससे पहले सेमीफ़ाइनल मैच में भारत ने जापान को लगभग एकतरफा मैच में 5-0 से हराकर फ़ाइनल में जगह बनाई थी।

भारत एशिया हॉकी चैंपियंस ट्रॉफ़ी के फ़ाइनल में भारत पांच साल बाद पहुंचा। इससे पहले 2018 में पाकिस्तान के साथ भारतीय टीम संयुक्त रूप से विजेता रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *