अरुण गोयल बने नये निर्वाचन आयुक्त

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी अरुण गोयल को निर्वाचन आयोग में निर्वाचन आयुक्त के रूप में नियुक्त किया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह नियुक्ति श्री गोयल की ओर से पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद गोयल की नियुक्ति इस पद के लिए की गयी। सरकार ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से श्री गोयल की नियुक्ति की जानकारी दी।

गोयल सर्वश्री राजीव कुमार और अनूप चंद्र पांडेय के साथ आयोग का हिस्सा होंगे। वर्ष 1985 बैच के पंजाब कैडर के अधिकारी रहे गोयल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय के साथ निर्वाचन आयोग का हिस्सा होंगे। श्री सुशील चंद्र मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से मई में सेवानिवृत्त हुए थे। उनके स्थान पर राजीव कुमार नये मुख्य चुनाव आयुक्त बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *