चंद्रयान मिशन से जुड़कर उत्तर दिनाजपुर के अनुज ने बढ़ाया जिले का गौरव

उत्तर दिनाजपुर : चंद्रयान 3 ने चांद की सतह को छुआ। इस्लामपुर शहर का स्थानीय पुत्र अनुज नंदी इसरो के चंद्र मिशन से जुड़े हैं। इसे लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह है। कल से उनके घर बधाई देने वालों की कतार है। अनुज की मां शोवारानी नंदी ने चंद्रयान के प्रक्षेपण के बाद से अपने बेटे के प्रयासों की सफलता के लिए भगवान से प्रार्थना की। उन्होंने कहा, ‘भगवान का बहुत-बहुत धन्यवाद।” अनुज के चाचा हरेकृष्ण नंदी ने कहा, ”पेशे में सफल होने के बावजूद अनुज अपने परिवार को नहीं भूले।

परिवार से नियमित संपर्क बनाए रखता है। ”स्थानीय पार्षद के प्रतिनिधि संजय दत्त ने कहा कि अनुज नंदी एक साधारण घर का लड़का है। वहां से उन्होंने चंद्रयान 3 विक्रम लैंडर के कैमरे पर जिस तरह से काम किया, उस पर इस्लामपुर निवासी के रूप में हमें गर्व है। उन्होंने इस्लामपुर का नाम रोशन किया।

जलपाईगुड़ी का बेटा चंद्रयान 3 का वैज्ञानिक, जिले में छाई खुशी

जलपाईगुड़ी : चंद्रयान मिशन 3 के इसरो के वैज्ञानिकों में जलपाईगुड़ी का 29 वर्षीय कौशिक नाग भी शामिल था। जाहिर है मिशन की सफलता के बाद जिलावासी कौशिक को लेकर गर्व कर रहे हैं। कौशिक नाग जलपाईगुड़ी मोहंत पाड़ा इलाके के वार्ड नंबर 19 का रहने वाला है। वह एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में मिशन में हिस्सा था।

चन्द्रयान जब चन्द्रमा की सतह पर पहुंचा तो जलपाईगुड़ी स्थित उसके घर व सामाजिक आसपड़ोस मे खुशियां मनायी जाने लगी। रात में ही जलपाईगुड़ी जिला पुलिस ने कौशिक की मां सोनाली नाग को फूल मालाओं से सम्मानित किया। घर पर बधाईयाँ देने वालों का तांता लग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *