एक पहल संस्था ने मनाया 5वां वार्षिकोत्सव

आज 31 जनवरी 2021 को नागाबाबा आश्रम फॉरसर रोड हावड़ा में ‘एक पहल’ ने संस्था के पाँच वर्ष पूर्ण होने पर वार्षिकोत्सव काफी धूमधाम से मनाया। संस्था के संस्थापक आनंद तिवारी, अध्यक्ष चंद्रदेव चौधरी, सचिव संतोष तिवारी एवं महामंत्री विनोद यादव ने कार्यक्रम को सफल बनाने में बहुमूल्य योगदान किया। संस्था की महिला अध्यक्ष पूनम लाठ ने भी कार्यक्रम में भरपूर सहयोग किया। संस्था की तरफ से हरे राम चौबे, राकेश मिश्रा, अवध बिहारी गुप्ता, आशुतोष पाठक, भृगुनाथ पाठक, अंजनी राय, सुनील शुक्ला, कुंदन चौधरी, चिराग बजाज उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में 200 बच्चों को पुरस्कृत किया गया। विभिन्न क्षेत्रों के सम्मानित व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। अतिथियों में राजेंद्र प्रसाद राय, डॉ० राजेश पांडे, ज्ञान प्रकाश सिंह, तारक नाथ दुबे, राजेश शुक्ला, अजीत दुबे, राजा बाबू सिंह, रणधीर सिंह तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संस्था ने सामाजिक नागरिकों के साथ अपने सभी सदस्यों को भी सम्मानित किया, साथ ही छात्र, छात्राओं को भी मैडल और सर्टिफिकेट प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की सफलता पर संस्थापक आनंद तिवारी ने सब को हृदय से धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *