B5984210 62cc 4af4 8e76 816970fe6eb4

चर्चाओं के बीच : अदाकारा मोनिशा आइजेक

काली दास पाण्डेय, मुंबई। धर्म नगरी प्रयागराज से मायानगरी मुम्बई में कदम रखने वाली अदाकारा मोनिशा आइजेक जब से जल संरक्षण के लिए कार्य करने वाली चर्चित संस्था रिवर वॉटर यूजर एसोसिएशन से जुड़ी हैं, तब से वो बॉलीवुड में चर्चा का विषय बन गई हैं। मोनिशा आइजेक सामाजिक व फिल्मी गतिविधियों में एक्टिव होने के साथ साथ कला की हर रंग में पारंगत हैं। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में इन्होंने अपनी स्कूल और स्नातकोत्तर की शिक्षा ग्रहण की है और आगे बायो इंफॉर्मेटिक्स में पीएचडी कर रही हैं। मोनिशा प्रयागराज (इलाहाबाद) में असिस्टेंट प्रोफेसर थी जहाँ वह बायो टेक्नोलॉजी विषय पढ़ाती थी। वह रिसर्च साइंटिस्ट में रिसोर्स स्पीकर के तौर पर कार्य कर चुकी हैं और वह विभिन्न देशों में रिसोर्स साइंटिस्ट के तौर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

मोनिशा का परिवार बेहद शिक्षित और सुसंस्कृत है। मोनिशा हमेशा सीखते रहने और कुछ नया करने में विश्वास करती हैं। उन्हें कुकिंग, सिंगिंग, ड्राइविंग और लेखन का शौक है। मिस नॉर्थ इंडिया सब कॉन्टिनेंट 2017 शो में वह मिस फोटोजनिक की उपाधि से सम्मानित हो चुकी हैं। वह 2017 में मिस दिल्ली फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। उन्होंने कई विज्ञापन फिल्मों में भी काम किया है। वूमेन डे, मदर डे पर बने स्पेशल विज्ञापन, डिओड्रेंट आदि के डिजिटल विज्ञापन में वह काम कर चुकी हैं। नेटफ्लिक्स ओटीटी पर रिलीज दीपंकर बनर्जी की एक शार्ट फिल्म में भी वो अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं। एफटीआई में उन्होंने अपने अभिनय की बारीकियों को निखारने के लिए स्क्रीन एक्टिंग वर्क शॉप भी किया है।

यह भी पढ़ें:  शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे बोले - जल्द ही मुंबई आऊंगा, 50 विधायक हमारे साथ हैं

मोनिशा आत्मनिर्भर, स्वाभिमानी और सशक्त महिला हैं। दो सालों तक वह अश्मिता थिएटर से जुड़ी रही जहाँ उन्होंने हजार से ज्यादा नुक्कड़ नाटक और स्टेज नाटक किये हैं। फिल्म ‘जय गंगाजल’ में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के अभिनय से वह बहुत प्रभावित रही और आगामी समय में वह भी अभिनय में अपना नया मुकाम हासिल करना चाहती हैं। शाहरुख खान उनके पसंदीदा अभिनेता हैं। मोनिशा का कहना है कि यदि आप कोई भी लक्ष्य बनाते हो तो सबसे पहले आपको शिक्षा ग्रहण करना बेहद आवश्यक है। बेहतर शिक्षा आपको आपकी मंजिल तक पहुंचाने की समझ देगी और आपका रास्ता भी आसान बनाएगी। साथ ही साथ आपके कार्यक्षेत्र में आपकी शिक्षा ही सम्मान दिलाती है।

यदि अभिनय जगत में आपको कदम रखने है तो आप पहले पढ़ाई पूरा करो फिर आओ यह आपको आत्मनिर्भर बनाएगी और अच्छे बुरे की समझ प्रदान करेगी। साथ ही मन के साथ आप अपने शरीर का भी ख्याल रखें उसे फिट रखें। व्यक्ति को अभ्यास करना कभी नहीं छोड़ना चाहिए यह आपको बेहतर बनाने में सहायक होता है। बहुत जल्द ही ओटीटी स्टोरी डेक पर उनकी शॉर्ट फिल्म ‘कॉफी’ आने वाली है जिसमें एक रोमांटिक और दिल को छू लेने वाली कहानी है। मोनिशा की अन्य शॉर्ट फिल्में ओटीटी पर जल्द आने वाली है।

यह भी पढ़ें:  ‘स्वयंवर-मीका दी वोटी’ में मीका सिंह चुनेंगे अपनी राजकुमारी
Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  बंगाल में शिक्षकों की भर्ती में हुए भ्रष्टाचार के मामलों में सीबीआई जांच के आदेश
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 15 =