बाल विकास के लिए शैक्षणिक के साथ शारीरिक सौष्ठव भी जरूरी : श्रेया सांडिल्य

  • पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 खड़गपुर में वार्षिकोत्सव (उमंग) का भव्य आयोजन

Kolkata Hindi News, खड़गपुर : दक्षिण-पूर्व रेलवे खड़गपुर रेल मंडल की वरिष्ठ मंडलीय कार्मिक अधिकारी श्रेया सांडिल्य ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ शारीरिक सौष्ठव के प्रति भी सजग रहना होगा। मानसिक व शारीरिक विकास से ही स्वस्थ तन-मन का विकास होता है। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्र.2 खड़गपुर में आयोजित वार्षिकोत्सव (उमंग) को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए श्रेया सांडिल्य ने उक्त विचार व्यक्त किए। उन्होंने बच्चों को निरंतर प्रयास रत रहकर जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि वीएमसी की नामित अध्यक्ष सह व. मं कार्मिक अधिकारी, दपू रेलवे खड़गपुर श्रेया सांडिल्य व प्राचार्य संग्राम बैनर्जी समेत अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन के साथकिया। बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। प्राचार्य संग्राम बैनर्जी ने विद्यालय का वार्षिक प्रगति विवरण प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि द्वारा पारितोषिक वितरण किया गया।साथ ही विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘उद्दीपन’ का विमोचन भी किया गया। सी.बी.एस.ई. बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा में 94 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले पांच बच्चों को भी सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के क्रम में समूह गान, दक्षिण भारत का लोकनृत्य, बंगाल का लोकनृत्य, हिंदी हास्य एकांकी अंधेर नगरी चौपट राजा, डांडिया और गरबा, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव को दिखाता मूक नाटक, बिहू तथा भांगडा की एक से एक उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

बाल कलाकारों ने ललित परिधान के नए-नए रूप प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हास्य एकांकी ‘अंधेर नगरी’ का शानदार मंचन रहा जो दर्शकों का सर्वाधिक मनोरंजन किया। विद्यालय के उप प्राचार्य नरेन्द्र सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों की सक्रिया भूमिका रही।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *