14fe533b 1b6f 4420 9c37 f09d809726a7

आईसीएचओ में एलन स्टूडेंट्स को एक गोल्ड, तीन सिल्वर मैडल

कोटा। इंटरनेशन ओलम्पियाड में एक बार फिर भारत का मान बढ़ा है। एलन स्टूडेंट्स ने मैडल्स हासिल कर गौरवान्वित किया है।एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक डॉ. बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि 55वें इंटरनेशनल कैमेस्ट्री ओलम्पियाड (आईसीएचओ) का फाइनल स्विट्जरलैंड के शहर ज्यूरिख में 16 से 24 जुलाई तक आयोजित किया गया। इस ओलम्पियाड के फाइनल में चार स्टूडेंट्स की टीम ने भारत का प्रतिनिधित्व किया।

ये सभी स्टूडेंट्स एलन के क्लासरूम कोचिंग के स्टूडेंट्स हैं। इसमें कृष श्रीवास्तव ने गोल्ड मैडल,  अदिती सिंह, अवनीश बंसल एवं मलय केड़िया ने सिल्वर मैडल हासिल किया। चार चरणों में हुए इस ओलम्पियाड में 87 देशों के 348 स्टूडेंट्स शामिल हुए।

माहेश्वरी ने बताया कि आईसीएचओ के प्रथम चरण एनएसईसी के बाद एलन के 77 स्टूडेंट्स का चयन दूसरे चरण आईएनसीएचओ के लिए हुआ था। जिसके बाद 13 स्टूडेंट्स का चयन तीसरे चरण यानी ओसीएससी कैम्प के लिए हुआ था। जहां लिखित व प्रायोगिक परीक्षाओं के आधार पर श्रेष्ठ चार विद्यार्थियों का चयन आईसीएचओ की भारतीय टीम के लिए किया गया। इस टीम में सभी स्टूडेंट्स एलन से थे।

यह भी पढ़ें:  भारत माता अभिनंदन समारोह 11 सितंबर को, समारोह में 5 विदेशी साहित्यकार भी होंगे अतिथि
Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  #Bengal: राष्ट्रीय हिंदी परिषद द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हिंदी के मेघावी छात्र छात्राओं का सम्मान
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − 1 =