Images 2021 09 11T151518.994

विश्व भारती के कुलपति का शिक्षकों से सख्ती से बात करते कथित वीडियो सामने आया

कोलकाता : विश्व भारती विश्वविद्यालय के कुलपति बिद्युत चक्रवर्ती उस समय विवादों में आ गए जब सोशल मीडिया पर नजर आ रहे एक वीडियो में कथित तौर पर उन्हें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पर्याप्त कदम न उठाने के लिए शिक्षकों के एक वर्ग को जिम्मेदार ठहराते हुए देखा गया।

कुलपति और फैकल्टी सदस्यों के बीच हुई वर्चुअल बैठक के वीडियो में चक्रवर्ती के जैसी एक आवाज सुनी जा सकती है, जिसमें वह शिक्षकों को हाल में हुई चोरियों को रोकने के लिए पर्याप्त कदम न उठाने और इसका जिम्मा सुरक्षाकर्मियों पर थोपने की कोशिश करने को लेकर बोल रहे हैं। सुरक्षा कर्मियों ने बीरभूम जिले के एक ‘बाहुबली’ के गुर्गों के डर से कोई प्राथमिकी दर्ज कराने से इनकार कर दिया है।

चक्रवर्ती को वीडियो क्लिप में यह कहते सुना जा सकता है कि, ‘‘उसकी (बाहुबली) वजह से विश्व भारती सुरक्षा बढ़ाने का कोई पुख्ता कदम नहीं उठा सकती।’ हालांकि इस वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र रूप से जांच नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें:  भाटपाड़ा : गेंद समझकर बम से खेल रहा थे बच्चे, विस्फोट से एक की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *