शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उठाया सख्त कदम, राज्य में लगाया मिनी लॉकडाउन

कोलकाता। Lockdown in Bengal :  बंगाल की मुख्यमंत्री बनने ही ममता बनर्जी ने कोरोना महामीर को देखते हुए सख्त फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। सीएम पद की शपथ लेने के ठीक बाद उन्होंने राज्य में लॉकडाउन जैसी पाबंदियों का ऐलान कर दिया है। राज्य में जहां लोकल ट्रेनों की आवाजाही भी रोक लगा दी गई है।

सीएम के नए फैसले के मुताबिक दुकानें भी कुछ घंटों के लिए ही खुलेंगी। ममता बनर्जी ने पाबंदियों का ऐलान करते हुए कहा, ”कोविड-19 के हालात को देखते हुए हमें कुछ कदम उठाने होंगे। मास्क पहनना अनिवार्य है तो राज्य सरकार के दफ्तरों में 50 फीसदी कर्मचारी ही मौजूद रहेंगे।

प्राइवेट सेक्टर को वर्क फ्रॉम होम कराने को कहा गया है, जबिक दफ्तर में 50 फीसदी ही कर्मचारी रह सकते हैं। शॉपिंग कॉम्पलेक्स, जिम, सिनेमा हॉल्स, ब्यूटी पार्लर बंद रहेंगे। सामाजिक और राजनीतिक जुटान पर भी प्रतिबंध रहेगा।”

ममता ने कहा कि जूलरी की दुकानें दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक खुलेंगी। होम डिलीवरी को प्रोत्साहित किया जाएगा। बैंक सुबह 10 बजे से 2 बजे तक खुलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी बाजार, खुदरा दुकानें सुबह 7 से 10 बजे तक और फिर शाम 5 से 7 खुलेंगी।

6 मई से लोकल ट्रेनों की आवाजाही बंद रहेगी। मेट्रो में क्षमता के 50 फीसदी लोग ही होंगे। 7 मई से राज्य के एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले यात्रियों को 72 घंटे भीतर का आरटीपीसीआर रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा। जो लोग पॉजिटिव होंगे, उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया जाएगा। बस अड्डों पर रेंडम जांच की जाएगी तो यात्रियों के लिए 72 घंटे के भीतर का आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य होगा। ट्रेन यात्रियों पर भी यही नियम लागू होगा।

जानें 6 मई से क्या बंद होंगे और खुले रहेंगे :

1. कल से सभी लोकल ट्रेनें बन्द रहेंगी।
2. सामाजिक समारोहों में अधिकतम 50 लोगों की मिलेगी अनुमति, लोकल प्रशासन से लेना होगा परमिशन
3. बाजार सुबह 7 से 10 और शाम को 5 से 7 तक खुलेंगे, ज्वैलरी दुकानें दोपहर 12 से 3 बजे तक खुलेंगी
4. प्राइवेट सेक्टर में 50 प्रतिशत उपस्थिति की अनुमति, वर्क फ्रॉम होम पर जोर
5. ऑनलाइन होम डिलेवरी जारी रहेगी
6. बैंक प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे
7. सभी औद्योगिक कारखानों में 50 प्रतिशत श्रमिकों की अनुमति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *