भाजपा में शामिल होने के बाद तापस राय ने तृणमूल पर साधा निशाना, कहा- टीएमसी अब लुटेरों के हाथ में चली गयी

कुणाल घोष ने दिया जवाब पार्टी को बदनाम करने से बचे

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद तापस रॉय ने सत्तारूढ़ तृणमूल के खिलाफ विस्फोटक आरोप लगाते हुए कहा तृणमूल कांग्रेस अब लुटेरों के हाथ में चली गयी है। दूसरी ओर तापस रॉय की इस टिप्पणी पर तृणमूल नेता कुणाल घोष ने कहा व्यक्तिगत कारणों से तापस रॉय ने तृणमूल छोड़ा है।

हालाँकि उन्होंने कहा अगर तापस रॉय भाजपा में शामिल होकर सुभेंदु अधिकारी की तरह व्यवहार करेंगे और तृणमूल कांग्रेस की आलोचना कर पार्टी को बदनाम करने की कोशिश करेंगे तो यह निश्चित रूप से सही नहीं होगा।

तापस राय को आज भी तृणमूल कांग्रेस में हर कोई पसंद करता है। अगर पार्टी के शीर्ष नेता पहले सक्रिय होते तो यह मसला सुलझ सकता था।

हालांकि, कुणाल घोष ने उन्हें को सलाह दी कि इतने लंबे समय तक पार्टी में शामिल होने के बाद विपक्षी दल में शामिल होकर शुभेंदु अधिकारी के प्रभाव में तृणमूल कांग्रेस पर हमला करने से बचें।

साथ ही उन्होंने कहा भाजपा संदेशखाली की किसी भी प्रताड़ित महिला को सामने नहीं रख पा रही है। भाजपा तरह-तरह की कहानियां फैला रही है।

भाजपा संदेशखाली के लोगों को अलग-अलग तरीके से प्रलोभन दे रही है। कुणाल घोष ने यह भी कहा कि भाजपा को पता होना चाहिए कि अगर चावल फैलाया जाए तो कौवों की कमी नहीं होती है – लेकिन कोयल की भी कमी नहीं होती है।

भाजपा चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, तृणमूल कांग्रेस से कोई भी कोयल बनकर पार्टी में शामिल नहीं होगा। संदेशखाली में शांति थी, शांति है, शांति रहेगी। विपक्षी दल भाजपा, कांग्रेस और सीपीआईएम ने संदेशखाली को अशांत करने की कोशिश की है, अब वे फिर कह रहे हैं कि वे शांति चाहते हैं!!!

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *