61 दिनों के बाद आज से सभी के लिए शुरू कोलकाता मेट्रो, इन नियमों का करना होगा पालन

Kolkata Desk : 61 दिनों के बाद आज से सभीलोगों के लिए कोलकाता मेट्रो शुरू हो गई है, लेकिन कोविड नियमों का पालन करना होगा। मई में कोरोना की दूसरी लहर के चलते कोलकाता मेट्रो को बंद कर देना पड़ा था हालांकि दूसरी लहर की गति में अब थोड़ी नरमी आई है तो आज यानी शुक्रवार से मेट्रो सेवाएं सभी के लिए बहाल कर दी गई है। 16 मई के बाद आज 61 दिनों के लंबे अंतराल के बाद कोलकाता मेट्रो को सभी लोगों के लिए फिर से खोल दिया गया।

पता चला है कि मेट्रो सोमवार से शुक्रवार तक दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष तक चलेगी। सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक लगातार सेवा। इन पांच दिनों के दौरान रोजाना 96 जोड़े यानी 192 मेट्रो रेल चलेंगी। शनिवार को भी मेट्रो चलेगी, परंतु उस दिन आम यात्री यात्रा नहीं कर सकेंगे। उस दिन सिर्फ आपातकालीन सेवाओं से जुड़े लोग ही मेट्रो से यात्रा कर सकेंगे। शनिवार को 52 जोड़ी यानी 104 ट्रेनें चलेंगी। रविवार को मेट्रो पूर्णतः बंद रहेगा।

मेट्रो सफर पर विभिन्न प्रतिबंध भी लगाए गए हैं, जैसे मेट्रो शुक्रवार से आधे यात्रियों के साथ अपनी यात्रा शुरू करेगी, अर्थात मेट्रो में 4,000 के बजाय 2,000 यात्रियों को चढ़ने की अनुमति होगी। ऐसे में स्मार्ट कार्ड यूजर्स को प्राथमिकता दी गई है। दूसरे शब्दों में कहें तो आप मेट्रो में तभी यात्रा कर सकते हैं, जब आपके पास स्मार्ट कार्ड हो। टोकन जारी करना बंद कर दिया गया है। मेट्रो रेल अधिकारियों के लिए असली चुनौती सोमवार से कार्यालय समय के अनुरूप सेवा को चालू रखने में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *