cv ananda-bose

कैग के साथ सहयोग करना प्रशासन का नैतिक दायित्व : राज्यपाल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉक्टर सी.वी. आनंद बोस ने एक बार फिर इशारे-इशारे में पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधा है। आरोप लगते रहे हैं कि राज्य सरकार केंद्रीय फंड के आय-व्यय का हिसाब कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया (कैग) को नहीं देती है। आज गुरुवार ऑडिट दिवस के मौके पर राज्यपाल कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल के ऑफिस में पहुंचे थे।

कोलकाता के इस दफ्तर में मीडिया से मुखातिब गवर्नर ने कहा कि ऑडिटर की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। लोगों की गाढ़ी कमाई को कहां किस तरह से खर्च किया जाता है, इसका पूरा हिसाब कैग रखता है। इनके काम का स्वागत करना प्रशासन का दायित्व है।

राज्यपाल ने कहा कि सीएजी हमेशा ही सच्चाई को लोगों के सामने रखती है। कौन दोषी है और कौन दोषी नहीं है, यह कैग ही देखता है। इसलिए राज्य सरकारों को उसके काम में हमेशा सहयोग करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:  टीएमसी सांसद प्रसून बनर्जी का विवादित बयान, राज्यपाल जगदीप धनखड़ को कहा शैतान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *