Vlcsnap 2024 04 16 13h04m48s47

अभिनेता देव ने कहा- मुख्यमंत्री जो कहती हैं, वो करती हैं

Kolkata Hindi News, कोलकाता। पश्चिम मेदिनीपुर के घाटल संसदीय सीट से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार दीपक अधिकारी उर्फ़ अभिनेता देव ने दासपुर 1 ब्लॉक के सरबेरिया ग्राम पंचायत क्षेत्र के बाजार में एक पथ सभा की।

पथ सभा के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जो कहती हैं वो करती हैं,  लेकिन दूसरी पार्टियां जो कहती हैं वो नहीं करती।

मुख्यमंत्री चुनाव से पहले लक्ष्मी भंडार की 500 से बढ़ाकर 1000 कर दी है। बंगाल का विकास सिर्फ ममता बनर्जी ही कर सकती है, इसलिए हम सभी लोगों को राज्य में जारी विकास को आगे बढ़ाने के लिए तृणमूल को जीतना होगा।

भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने शीतला मंदिर में की पूजा

बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने भाटपारा विधानसभा के कांकीनारा क्षेत्र के 10 नंबर गली स्थित शीतला मंदिर में आज पूजा अर्चना की। यहां पर उन्होंने सभी की खुशहाली के लिए दुआएं मांगी और इसके बाद अपने चुनाव प्रचार का आगाज किया। उनके साथ काफी संख्या में समर्थक भी थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 8 =