बड़ाबाजार लाइब्रेरी द्वारा आयोजित की गयी आचार्य विष्णुकांत शास्त्री अंतर्विद्यालय काव्य आवृत्ति प्रतियोगिता 2022

बच्चे कविता से जुड़कर अपने को समृद्ध कर रहे हैं- डॉ. त्रिपाठी

आचार्य विष्णुकांत शास्त्री अंतर्विद्यालय काव्य आवृत्ति प्रतियोगिता 2022 सम्पन्न

कोलकाता । बड़ाबाजार लाइब्रेरी के तत्वावधान में डॉ. गिरधर राय के मार्गदर्शन में एवं डॉ. प्रेम शंकर त्रिपाठी की अध्यक्षता में कोलकाता महानगर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र एवं छात्राओं के मध्य ‘आचार्य विष्णुकांत शास्त्री अंतर्विद्यालय काव्य आवृत्ति प्रतियोगिता – 2022’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। अध्यक्ष डॉ. प्रेम शंकर त्रिपाठी ने कहा कि आचार्य विष्णुकांत शास्त्री संत हृदय दिव्य व्यक्तित्व के स्वामी थे। उन्हें कविता और विद्यार्थियों से विशेष लगाव था। उनकी स्मृति में काव्य प्रतियोगिता का आयोजन उन्हें सार्थक श्रद्धांजलि है। डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि बच्चे कविता से जुड़कर अपने को समृद्ध कर रहे हैं ये रचनाएं भावी जीवन में सदैव प्रेरणा प्रदान करती रहेंगी।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर परम श्रद्धेय स्वामी अनन्तश्री विभूषित पूज्यपाद समर्थ श्री त्रयम्बकेश्वर चैतन्य जी महाराज ने कार्यक्रम की गरिमा को और भी अधिक बढ़ा दिया। उन्होंने बच्चों के जज़्बे को सराहा और उन्हें समझाया कि ‘किसी भी कला में प्रवीण होने के लिए अभ्यास करते रहना बेहद ज़रूरी है’। आदरणीय स्वामी जी ने प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हो सकता है इन्हीं बच्चों में से कोई आगे चलकर ‘दिनकर’, ‘पन्त’ या ‘निराला’ हो जाए! लाइब्रेरी के महामंत्री अशोक गुप्ता, सभापति महावीर प्रसाद अग्रवाल, उपाध्यक्ष जयगोपाल गुप्त एवं कर्मठ सदस्य रामाकांत सिन्हा व रामपुकार सिंह ने कार्यक्रम के संयोजन का निर्वाह बड़ी ही बखूबी के साथ किया।

अन्य सहयोगकर्ताओं में अरुण मल्लावत, सुनील मोर, राजकुमार गुप्ता, चन्द्रकुमार जैन, विष्णु कुमार वर्मा, कुसुम लून्डिया, विदु शेखर शास्त्री, जीउतलाल प्रजापति, पियाली नाग, वन्दना पाठक एवं रामनिवास राम ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। इस प्रतियोगिता की निर्णायक मंडली का हिस्सा बनकर – श्यामा सिंह, रामपुकार सिंह, बलवंत सिंह, स्वागता बसु, प्रो. अभिजीत सिंह, शिव शंकर सिंह, विजय शर्मा विद्रोही, रामनाथ यादव, प्रो. कमल कुमार जायसवाल, प्रो. परमजीत राम, सत्य प्रकाश दूबे, सीमा सिंह एवं नीलम मिश्रा ने भी अपना भरपूर योगदान दिया।

कार्यक्रम का आरम्भ हिमाद्री मिश्रा के द्वारा सरस्वती वन्दना एवं अशोक गुप्ता के द्वारा स्वागत भाषण की प्रस्तुति के साथ हुआ। उसके पश्चात हिमाद्रि मिश्र, पूनम गुप्ता, सीमा सिंह, जूही मिश्रा एवं नीलम झा के कुशल संचालन में प्रतियोगिता प्रारम्भ हुई छात्रों एवं छात्राओं के मध्य एक अभूतपूर्व काव्य आवृत्ति प्रतियोगिता, जिसे चार वर्गों के तहत आयोजित किया गया। पहले वर्ग ‘A’ में कक्षा 5 से लेकर कक्षा 7, दूसरे वर्ग ‘B’ में कक्षा 8 से लेकर कक्षा 10, तीसरे वर्ग ‘C’ में कक्षा 11 से लेकर कक्षा 12 एवं चौथे वर्ग ‘D’ में स्नातक एवं स्नातकोत्तर के छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। वर्ग ‘A’ में आराध्या सिंह ने प्रथम, आश्रिता सिंह ने द्वित्तीय एवं ऋद्धिमान तिवारी ने तृत्तीय स्थान प्राप्त किया।

वर्ग ‘B’ में अविषा सिंह ने प्रथम, कनक साव ने द्वित्तीय एवं रौनक पाण्डेय ने तृत्तीय स्थान प्राप्त किया। वर्ग ‘C’ में शानिया शेखर ने प्रथम, तृप्ति सिंह ने द्वित्तीय एवं साइका बनर्जी ने तृत्तीय स्थान प्राप्त किया। वर्ग ‘D’ में विवेक तिवारी ने प्रथम, श्रेया अग्रवाल ने द्वित्तीय एवं श्वेता यादव ने तृत्तीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त वर्ग ‘A’ एवं वर्ग ‘B’ में श्री शिक्षायतन स्कूल, वर्ग ‘C’ में श्री जैन विद्यालय एवं वर्ग ‘D’ में लेडी ब्रेबोर्न कॉलेज को कुल मिलाकर सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए भी ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में शिव प्रकाश दास, सिनोद कुमार गौड, आलोक चौधरी और देवेश मिश्रा सहित विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के साथ-साथ काफी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *