आचार्य विष्णुकांत शास्त्री अंतर्विद्यालय काव्य आवृत्ति प्रतियोगिता- 2021 सम्पन्न

*आजादी के अमृत महोत्सव पर अंतर्विद्यालय काव्य-आवृत्ति प्रतियोगिता
*अंतर्विद्यालय काव्य-आवृत्ति प्रतियोगिता में लड़कियों ने बाजी मारी

कोलकाता : पूर्वोत्तर भारत की प्राचीनतम लाइब्रेरी- बड़ाबाजार लाइब्रेरी में आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर आचार्य विष्णुकांत शास्त्री अंतर्विद्यालय काव्य -आवृत्ति प्रतियोगिता 2021का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में वृहत्तर कोलकाता और उसके आसपास के 27 विद्यालयों के लगभग 110 विद्यार्थियों ने भाग लिया और राष्ट्रीय विचारधारा के कवियों की कविताओं की भावपूर्ण सुंदर प्रस्तुति दी। महामंत्री अशोक गुप्ता के स्वागत भाषण के साथ ही आचार्य विष्णुकांत शास्त्री अंतर्विद्यालय काव्य-आवृत्ति प्रतियोगिता आभासी माध्यम से तीन अलग-अलग चैनलों पर एक साथ प्रारंभ हो गयी।

‘अ वर्ग’ जूम पर, ब वर्ग एवं स वर्ग अलग- अलग दो
गूगल मीट पर काव्य-आवृत्ति कर रहे थे जबकि निर्णायक गण प्रत्यक्ष रूप से लाइब्रेरी में बैठ कर निर्णय कर रहे थे।
निर्णायकों की भूमिका ‘अ’ वर्ग में डॉ.आनंद पांडे, रीमा पाण्डेय और हिमाद्री मिश्रा, वहीं वर्ग ‘ब’ में डॉ. सत्यप्रकाश तिवारी, डॉ. रंजीत संकल्प और अशोक शर्मा जबकि ‘स वर्ग’ में डॉ. ऋषिकेश राय, श्यामा सिंह एवं डॉ. अभिजीत सिंह ने निभायी।
इस प्रतियोगिता के व्यक्तिगत पुरस्कारों में ‘अ’ वर्ग (कक्षा 5-7) में-प्रथम स्थान : अंशिका टिबड़ेवाल श्री श्री एकेडमी, द्वितीय स्थान : दिव्यांशी दास बी.डी.एम. इन्टर नेशनल, सप्तर्षि दत्त बी.डी.एम. इन्टर नेशनल और तृतीय स्थान : संवित तापाड़िया लॉ मार्टनियर फार ब्वायज, आश्रिता सिंह श्री शिक्षायतन ने प्राप्त किये।
जबकि ‘ब’ वर्ग (8-10) में प्रथम स्धान : अंशिका सिंह श्री शिक्षायतन, द्वितीय स्थान : भक्ति त्रिपाठी बी.डी.एम. इन्टर नेशनल और तृतीय स्थान : रौनक पाण्डेय डान्वास्को लिलुया ने प्राप्त किये।

वही ‘स’ वर्ग में प्रथम स्थान : लॉयन्स कलकत्ता ग्रेटर विद्या मंदिर की शिखा सिंह, द्वितीय स्थान : ला मार्टनियर फार ब्वायज के आदित्य राज सिंह और तृतीय स्थान : लॉयन्स कलकत्ता ग्रेटर विद्या मंदिर की स्नेहा भट्टाचार्य ने प्राप्त किये।
विद्यालयों में ‘अ’ वर्ग में प्रथम बी.डी.एम. इन्टर नेशनल, द्वितीय बिरला हाई स्कूल एवं तृतीय श्री श्री एकेडमी स्कूल रहे। जबकि ‘ब’ वर्ग में प्रथम श्री शिक्षायतन स्कूल, द्वितीय बी.डी.एम. इंटरनेशनल और तृतीय स्थान श्री श्री एकेडमी ने प्राप्त किया और वहीं ‘स’ वर्ग में प्रथम लायन्स ग्रेटर विद्या मंदिर द्वितीय द आर्यंस स्कूल और तृतीय स्थान द बी.एस.एस. स्कूल ने प्राप्त किया। काव्य-आवृत्ति प्रतियोगिता का कुशल संचालन शिव प्रकाश दास, सुषमा राय पटेल, सीमा सिंह ने किया। तकनीकी संयोजन अशोक गुप्ता और देवेश मिश्र ने किया।

आयोजन को सफल बनाने में महावीर प्रसाद अग्रवाल, जय गोपाल गुप्ता, डॉ.गिरिधर राय, आरपी सिंह, प्रविन्द कुमार, रामाकांत सिन्हा, सुनील मोर, विष्णु वर्मा, बलवंत सिंह गौतम, स्वागता बसु, जूही मिश्रा, पुष्पा साव, अरुण प्रकाश मल्लावत, सीके जैन आदि ने सक्रिय भूमिका निभायी। इस अवसर पर विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के साथ-साथ काफी संख्या में अभिभावक भी आभासी माध्यम से कार्यक्रम में शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *