Abhishek

लोकसभा चुनाव के पहले भी जनसंपर्क यात्रा करेंगे अभिषेक बनर्जी

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजा अभिषेक बनर्जी ने हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव से पहले राज्य भर का दौरा कर जनसंपर्क यात्रा की थी। इस दौरे को उन्होंने “जन ज्वार” नाम दिया था। अब इसी तरह का दौरा अभिषेक बनर्जी लोकसभा चुनाव से भी पहले करने वाले हैं। तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया है कि फिलहाल इस यात्रा की तारीख सुनिश्चित नहीं की गई है लेकिन पार्टी के अंदर इस बात पर चर्चा चल रही है कि दुर्गा पूजा के बाद अभिषेक की यह यात्रा शुरू हो सकती है।

अगले साल लोकसभा चुनाव में पार्टी शानदार प्रदर्शन करने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहती। भारतीय जनता पार्टी ने 2019 में राज्य की 42 में से 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी और इस बार तृणमूल कांग्रेस भाजपा से हर हाल में यह सीट छीन लेना चाहती है। इसके लिए तमाम तैयारियां की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें:  कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बंगाल सरकार से गायक केके के निधन पर हलफनामा दाखिल करने को कहा

जिस तरह से पंचायत चुनाव से पहले अभिषेक बनर्जी ने जनसंपर्क यात्रा की उसका बहुत लाभ पार्टी को मिला और साफ सुथरी छवि के लोगों को टिकट दिया गया था। अब ऐसे ही लोग जो जीत कर पंचायत में सदस्य के तौर पर आए हैं वे लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए बड़ा जरिया बन सकते हैं।

इसलिए अभिषेक बनर्जी की यह जन संपर्क यात्रा बेहद महत्वपूर्ण होगी। इस बात की चर्चा चल रही है कि इस बार अभिषेक बनर्जी की यात्रा कम से कम तीन महीने तक चलेगी और बड़े पैमाने पर जनसंपर्कों होगा। जगह-जगह अभिषेक बनर्जी रात को ठहरेंगे भी और लोगों से मुलाकात कर भविष्य की योजनाओं के बारे में बताएंगे।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  खड़गपुर ब्लॉक -2 : सांकृष्णपुर के वार्षिक शीतला, मनसा पूजा व मिलन मेला में उमड़ा जन ज्वार
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  खड़गपुर : गणेश पूजा पंडाल में चोरी, छह पार्क लाइट खोल ले गए चोर
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × three =