Aaj ka Rashifal, 11 Aug : देखें बुधवार को कैसा रहेगा आपका दिन

मेष : आज स्वभाव को शांत रखना होगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। शुभ समाचार के प्राप्त होने से मन में उत्साह का संचार होगा। संतान पक्ष के लिए दिन उत्तम है। कार्यक्षेत्र में अड़चने बनी रहेगी। परिश्रम अधिक लाभदायक सिद्ध होगा।

वृषभ : आज जोश व उत्साह से भरे रहेंगे। समय रहते हुए कार्य पूरे करने के प्रयास सफल होंगे। कामकाज की शैली में थोड़ा सा परिवर्तन कर सकते हैं। शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा।

मिथुन : आज साझेदारी व्यवसाय में उठा-पटक का दौर जारी रहेगा। दिन भर की परेशानी के कारण मन में निराशा के भाव आ सकते हैं। संतान पक्ष की ओर ध्यान देना होगा।

कर्क  : जो काम करने की सोच रहे हैं उसे करने में मित्रों का सहयोग लेंगे तो अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। जोड़-तोड़ बिठाकर खर्च में कमी करने में सफल हो सकते हैं।

सिंह  : आज पारिवारिक समस्याओं में वृद्धि होगी। असमजंस्य की स्थिति के कारण बड़े निर्णय ना ले वरना हानि हो सकती है। संतान के विषय में कोई समाचार परेशानी खड़ी कर देगा। लाभ प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों में उतनी सफलता नहीं मिलेगी जितनी चाहते हैं।

कन्या  : आज लाभ तो होगा परंतु उतना नहीं जितना अपेक्षा थी। आर्थिक परेशानी दूर होगी। कामकाज का बोझ बढ़ेगा। नयापन करने की सोच सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाकर चले तो शांति बनी रहेगी। धन लाभ होगा।

तुला  : आज शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ठीक नहीं। पुराने रोग उभर सकते हैं। खर्च को पूरा करने के लिए धन का प्रबंध करना होगा। ऋण प्रबंध का विचार बनाएंगे।

वृश्चिक  : आज कार्य की योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेेना आवश्यक है। धन लाभ के लिए विशेष प्रयास करें तो लाभ में वृद्धि होगी। आर्थिक समस्याएं समाप्त होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

धनु  : आज कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। श्रम की मात्रा अधिक रहेगी। नया कार्य शुरु न करें, हानि हो सकती है। दिन भर उतार-चढ़ाव बना रहेगा और मन में उच्चाटन के भाव भी आ सकते हैं।

मकर  : आज आत्म-मनोबल उच्च स्तर पर रहेगा। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए नए-नए रास्ते खोजेगे। कार्यों को पूर्ण करने के तरीकों में बदलाव अच्छे परिणाम देगा। धर्म-कर्म की ओर रुझान होगा। कहीं किसी धार्मिक समारोह में हिस्सा भी लेंगे।

कुंभ  : आज जो भी कार्य करें उसमें पूर्ण सावधानी बरतनी होगी। लापरवाही से किए गए कार्यों से हानि हो सकती है। संतान के विषय में समस्या सामने आएगी। कार्यक्षेत्र में चल रही गतिविधियां तेज होगी, लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी।

मीन  : आज दिन भर उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। कामकाज में नए-नए प्रस्ताव और विचार सामने आएंगे। दान-धर्म में रूचि बढ़ेगी। धन  भी खर्च होगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक रिश्तों में सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *