उत्तर बंगाल की खबरों पर एक नजर…

10 मार्च हड़ताल के समर्थन में जिला कलक्टर कार्यालय पर धरना देते सरकारी कर्मचारी

जलपाईगुड़ी। राज्य सरकारी कर्मचारियों की बकाया महंगाई भत्ता सहित तीन सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन जोर पकड़ रहा है। इन मांगों को लेकर सरकारी कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मंच पहले ही हड़ताल का आह्वान कर चुके हैं। इस हड़ताल के समर्थन में सरकारी कर्मचारियों ने सोमवार को जलपाईगुड़ी जिलाधिकारी कार्यालय में एक विरोध प्रदर्शन किया। राज्य समन्वय समिति ने इस दिन हड़ताल के नोटिस की एक प्रति जिलाधिकारी को प्रदान किया।

इसके अलावा, राज्य समन्वय समिति जलपाईगुड़ी के जिला सचिव मनोजित दास ने कहा कि राज्य के कुल 86 संगठनों ने 10 मार्च को राज्य भर के सरकारी कार्यालयों सहित स्कूलों और कॉलेजों में हड़ताल का आह्वान किया है। बकाया महंगाई भत्ते के साथ रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग मामले की जानकारी लिखित रूप से जिलाधिकारी को दी गई।

स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

जलपाईगुड़ी। जलपाईगुड़ी नगर पालिका की पहल और वार्ड नंबर 20 की पार्षद शुभ्रा देव के प्रयास से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर न्यू टाउन बोसपाड़ा कल्चर क्लब में आयोजित की गयी। जिसमें संबंधित वार्ड के सौ से अधिक लोगों ने अपना स्वास्थ्य जांच करवाया। शिविर में लोगों को निःशुल्क दवा भी दी गयी।

कुमलई पुल के नीचे कचरे के ढेर में लगी आग, एक घंटे के मसक्कत के बाद दमकल ने किया नियंत्रित

जलपाईगुड़ी। कुमलाई पुल के नीचे सोमवार दोपहर के समय अचानक आग लग गयी। पूरा इलाका काले धुएं में घिर गया। सोमवार को धूपगुड़ी शहर के कुमलाई पुल के नीचे गंदे कचरे के ढेर में आग लग गई। गंदे कचरे के जमा होने के कारण कभी-कभी आग लग जाती है। आज कूड़े के ढेर में फिर से आग लग गई। तेज आग पुल के नीचे पूरे इलाके फैल गया। इसकी खबर धूपगुड़ी दमकल केंद्र को दी गई। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया।

शिकायत की जा रही है कि रात के अंधेरे में कुछ शरारती तत्वों द्वारा भारी मात्रा में गंदा कचरा पुल पर डाला जा रहा है। नतीजतन दुर्गंध के कारण आम लोगों को सड़क पर आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर पालिका का अपना डंपिंग ग्राउंड नहीं होने के कारण पूरे शहर में गंदे कचरे के ढेर जमा हो रहे हैं। कुमलाई पुल के नीचे समय-समय पर आग लगने की घटनाएं हो रही हैं।

लोकतांत्रिक तरीके से निकाय वार्ड कमेटी का गठन कर पार्षद ने की अभिनव पहल

जलपाईगुड़ी। जलपाईगुड़ी नगर पालिका के वार्ड नंबर 20 के कांग्रेस पार्षद सुभ्रा देव ने लोकतांत्रिक तरीके से निकाय वार्ड कमेटी का गठन किया। पार्षद के अनुसार वर्तमान में लोकतंत्र की स्थिति ठीक नहीं है। लेकिन लोकतांत्रिक चेतना को बढ़ाने की जरूरत है। इसलिए उसने एक-एक मतपत्र बनाया। जिसे वार्ड के सभी घरों में पहुंचाया। जहां साथी नागरिकों से वार्ड का एक नाम प्रस्तावित करने को कहा गया। जिसे वह अपनी वार्ड कमेटी का सदस्य बनाना चाहते है। साथ ही प्रस्तावक अपना नाम और विवरण देगा। ऐसे में कोई अपनी पहचान बता सकता है चाहे तो गुप्त भी रख सकता है।

पार्षद की पहल पर करीब 850 लोगों ने वोट डाला। इनमें से कुल 121 टॉप वोट पाने वालों का चयन किया गया। पार्षद ने गणना प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए मतगणना की जिम्मेदारी स्वयंसेवी संगठन हुमाईपुर प्रकाश फाउंडेशन को सौंपी। संगठन ने हाल ही में गुप्त मतदान द्वारा अपने संगठनात्मक चुनाव आयोजित किए थे। संस्था के अध्यक्ष नव्येंदु मौलिक ने कहा, इस तरह की पहल निश्चित रूप से प्रशंसनीय है। वार्ड के साथी नागरिकों और गणमान्य लोगों द्वारा कांग्रेस पार्षद की पहल की प्रशंसा की गई है।

छात्रा पर गलत टिप्पणी को लेकर विवाद में पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़, लाठी चार्ज का आऱोप

जलपाईगुड़ी। ट्यूशन से लौट रही हाई स्कूल की छात्रा को सड़क पर इवटिजिंग की शिकार हुई। धूपगुड़ी के बाड़ोघरिया ग्राम पंचायत के मंतापाड़ा इलाके में छेड़खानी को लेकर काफी तनाव छा गया। जानकारी मिली हे कि उत्तेजित जनता ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई, एक व्यक्ति के सिर में चोट आई। तो पुलिस ने भी हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठी चार्ज किया। घटना में 2 लोगों को गिरफ्तार। जानकारी मिली है कि पीड़िता अपनी बहन के साथ ट्यूशन से लौट रही थी। आरोप है कि अचानक बाइक पर सवार दो युवक आए और उनपर गलत टिप्पणी की।

इस घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी कहासुनी हो गई। धूपगुड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर गुस्साई भीड़ ने कथित तौर पर पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की। स्थानीय लोगों ने कहा कि आंदोलन को शांत करने के लिए पुलिस को थोड़ी लाठियां भी चलानी पड़ीं। इस घटना में एक व्यक्ति का सिर फट गया। घायल अवस्था में उसे धूपगुड़ी ग्रामीण अस्पताल लाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

49 भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ साहेबगंज थाने में सुओ-मोटो मामला दर्ज

कूचबिहार। निशिथ प्रमाणिक पर हमले के मामले में साहेबगंज थाने की पुलिस ने 49 भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तृणमूल के खिलाफ निशीथ प्रमाणिक के काफिले पर हमले के आरोप के बावजूद पुलिस 21 बीजेपी कार्यकर्ताओं को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जिन 49 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है, उनमें भाजपा के कई जिला स्तरीय नेता शामिल हैं।

मामले में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अर्पिता नारायण, भाजपा महासचिव विराज बोस, भाजपा दिनहाटा नगर मंडल अध्यक्ष अजय राय सहित भाजपा कार्यकर्ता व नेता जिनके घरों पर हमला हुआ है, वे नामजद हैं। एक ओर जहां पुलिस ने बीजीबी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है, वहीं दूसरी ओर भाजपा इस मुद्दे पर उच्च स्तर पर जाने की सोच रही है। हालांकि, उन बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, जिनके घरों पर हमला किया गया और आग लगाई गई।

जिले के नेताओं के साथ जिलाध्यक्ष ने की सांगठनिक बैठक

उत्तर दिनाजपुर। जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल ने जिले के नेताओं के साथ सांगठनिक बैठक की। बैठक में मंत्री व विधायक भी मौजूद रहे। इस दिन जिला तृणमूल कांग्रेस की यह सांगठनिक बैठक इस्लामपुर नगर पालिका के नगर निवास सभागार में हुई। जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल ने कहा कि पंचायत चुनाव करीब आ गया है। इस सांगठनिक बैठक में पंचायत चुनाव और तृणमूल के कई कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। उन्होंने यह भी कहा कि तृणमूल कांग्रेस की जिला कोर कमेटी की बैठक 15 मार्च को रायगंज में आयोजित होगी।

आशापुर चाय बागान क्षेत्र में सड़क किनारे नाले से व्यक्ति का शव बरामद

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी महाकुमा के नक्सलबाड़ी के आशापुर चाय बागान क्षेत्र में सड़क किनारे नाले से एक व्यक्ति का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। मृतक का नाम विसराम मुंडा है। वह आशापुर चाय बागान में अस्थायी कर्मचारी था। मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर नक्सलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल भेजा गया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है। व्यक्ति की मौत कैसे हुई, इसकी जांच नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस कर रही है।

राम नवमी के अवसर पर 20 मार्च को सिलीगुड़ी निकलेगी भव्य शोभायात्रा

सिलीगुड़ी। श्री राम नवमी महोत्सव समिति की ओर से 20 मार्च को सिलीगुड़ी में विशाल शोभा यात्रा निकाली जायेगी। यह शोभायात्रा 20 मार्च को प्रभु श्री राम की जन्म तिथि राम नवमी के अवसर पर निकाली जायेगी। यह जानकारी श्री राम नवमी महोत्सव समिति की ओर से दी गयी है। साथ इस मौके पर श्री राम नवमी महोत्सव समिति की ओर से तमाम सिलीगुड़ी वासियों को सपरिवार इस शोभायात्रा में शामिल होने का आह्वान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *