UDAYAN (1)

उत्तर बंगाल की खबरों पर एक नजर…

वंदे भारत को मोहरा  बनाकर वोट की राजनीति कर रही भाजपा- उदयन गुहा

कूचबिहार। उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा ने आरोप लगाया कि वंदे भारत को शहीद बनाकर वोट की राजनीति कर रही है भाजपा। साधारण गाड़ी को वंदे भारत के नाम देकर किराया बढ़ाकर लोगों के जेब काटे जा रहे है। गाड़ी 160 किमी की रफ्तार से चलेगी और हावड़ा से एनजीपी तक 8 घंटे का समय लेगी। यह हिसाब नहीं मिल रहा है। स्वाभाविक तौर पर लोगों में गुस्सा होगा। ऐसे में पथराव जैसी घटनाएं होना सामान्य है। उन्होंने कहा कि वोट आते ही झूठा दिखावा शुरू हो जाता है। पुलवामा में शहीदों की मौत पर मोमबत्तियां जलाकर उन्हें चुनाव में घसीटा जा सकता है। इसी तरह, किसी को आश्चर्य नहीं होगा कि वोट के लिए वंदे भारत शहीद किया जाये। ट्रेन में तोड़फोड़ कभी वांछनीय नहीं होता, लेकिन लोग ऐसा क्रोध के कारण करते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से नहीं चाहते कि भविष्य में कूचबिहार से वंदे भारत सेवा शुरू की जाए। यहां के लोगों की जेब काटने की जरूरत नहीं है। यह सामान्य ट्रेन की तरह ही गति से चलेगी लेकिन आम आदमी से सुपरफास्ट ट्रेन का किराया वसूलने का कोई मतलब नहीं है। इसके लिए कूचबिहार से उत्तर बंगाल एक्सप्रेस है, पदातिक है। वहीं इसके जबाव में कूचबिहार जिला भाजपा अध्यक्ष सुकुमार राय ने कहा कि उदयन गुहा को विकास से डर लगता है। आज के आधुनिक युग में समय बहुत कीमती है। वंदे भारत सुपरफास्ट ट्रेन सेवा का कारोबारियों से लेकर आम लोगों तक को कई फायदे मिल रहे हैं। आम लोग कूचबिहार से वंदे भारत ट्रेन सेवा चाहते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उदयन गुहा चाहते थे या नहीं।

शिक्षा और संस्कृति में आमूलचूल परिवर्तन की मांग को लेकर सिलीगुड़ी में निकाली गयी रैली

सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल की भावी पीढ़ी को विनाश से बचाने के लिए शिक्षा-संस्कृति सुरक्षा मंच ने सिलीगुड़ी शहर में ‘शिक्षा बचाओ-पश्चिमबंगाल बचाओ’ नामक जन सभा का आह्वान किया है। रैली में उत्तर बंगाल के आठ जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। शिक्षा संस्कृति संरक्षण मंच की पश्चिम बंगाल प्रदेश कमेटी के सदस्य बापी प्रमाणिक ने कहा कि पश्चिम बंगाल की शिक्षा व्यवस्था आज बहुत ही बुरी स्थिति में है। राज्य में लोकतंत्र की हत्या से लेकर राजनीतिक हत्या, आर्थिक और प्रशासनिक भ्रष्टाचार और देश की रीढ़ यानी शिक्षा-संस्कृति को एक अंधविश्वास में तब्दील कर दिया गया है। पिछली वामपंथी और वर्तमान तृणमूल राज्य सरकार द्वारा शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र को एक मैला और कीचड़ से भरा बना दिया है। इसलिए शिक्षा और संस्कृति संरक्षण मंच ने आमूलचूल परिवर्तन की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया।

यह भी पढ़ें:  Parenting Tips : अपने बच्चों को बुरी संगत से बचाने के लिए जरूर करें ये 3 काम, वरना बाद में पछताएंगे

कंचनजंघा स्टेडियम में सरस मेले का शुभारम्भ

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी के कंचनजंघा स्टेडियम मेला परिसर में पूरे देश के स्वयं सहायता समूहों के सर्वश्रेष्ठ कला को प्रदर्शित करने का मंच सरस मेला का उद्घाटन राज्य के मंत्रियों की उपस्थिति में किया गया। मेले का शुभारम्भ राज्य के पंचायत मंत्री प्रदीप कुमार मजूमदार और सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देव, उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा सहित अन्य उपस्थित थे। यह मेला 6 जनवरी से 17 जनवरी तक चलेगा। राज्य के पंचायत मंत्री प्रदीप कुमार मजूमदार ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। सिलीगुड़ी के इस सरस मेले में प्रदेश के 23 जिलों व भारत के अन्य राज्यों के स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल लगे हैं। मेले में दस राज्यों के हैंडीक्राफ्ट स्टॉल भी लगे हैं।

घर घर पेयजल पहुंचाने में विफल है नगर निगम- विधायक शंकर घोष

सिलीगुड़ी। नगर निगम द्वारा सबके घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का दावा विफल है। सिलीगुड़ी नगर निगम पेयजल को संकट को दूर करने के लिए  आगे नहीं आ रहा हैं। चुनाव से पहले पानी की सुविधा देने के वादे भी किये लेकिन चुनाव बाद नेताओं के वादे धरे के धरे रह गये । उक्त बातें सिलीगुड़ी के भाजपा विधायक शंकर घोष ने कही। वे शुक्रवार को सिलीगुड़ी जॉर्नलिस्ट क्लब में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी नगर निगम द्वारा कुछ विकास नहीं किया जा रहा है। शहर में पेयजल का संकट बरकरार है।

यह भी पढ़ें:  अवैध रूप से भारत में प्रवेश करते पाकिस्तानी मां-बेटे गिरफ्तार

इसके बावजूद नगर निगम समस्या के समाधान करने को लेकर कुछ नही कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के योजनाओं को बदलकर राज्य की मुख्यमंत्री ममता उसे  बंगाल का योजना का नाम देती है। सिलीगुड़ी शहर के विकास के लिए भी केंद्र द्वारा फंड दिया जाता है। लेकिन तृणमूल नेताओं द्वारा कहा जाता है कि राज्य सरकार के फंड द्वारा किया गया है। इस मौके पर सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष के साथ सिलीगुड़ी नगर निगम के विपक्षी नेता अमित जैन, 5 नंबर वार्ड के भाजपा पार्षद अनिता महतो सहित अन्य मौजूद थे।

मेयर गौतम देव ने हैदरपाड़ा बाजार का किया दौरा

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी नगर पालिका का हैदरपाड़ा बाजार परिसर असामाजिक गतिविधियों का अड्डा बन गया है। सिलीगुड़ी नगरनिमम ने इस बाजार परिसर को फिर से गौरवान्वित करने की पहल की है। मेयर गौतम देव ने शुक्रवार को बाजार का दौरा किया। वहीं डिप्टी मेयर रंजन सरकार, मेयर पारिषद मुन्ना प्रसाद, माणिक डे उपस्थित थे। ज्ञात हो कि इस दिन मेयर ने बाजार की स्थिति का जायजा लिया। वहां व्यापारियों से बात की। मेयर ने कहा कि हालांकि इस बाजार में विभिन्न समस्याएं हैं, इस महीने सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

आवास योजना में विकलांगों के लिए 5 प्रतिशत आरक्षण की उठी मांग

अलीपुरद्वार।  विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को अलीपुरद्वार के 1 ब्लॉक कार्यालय में पश्चिम बंगाल राज्य विकलांग जन संघ की ओर से ज्ञापन प्रदान किया गया। आवास योजना में निःशक्तता को 5 प्रतिशत आरक्षण, विभिन्न क्षेत्रों में निःशक्तता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के लिए शिविर, 100 दिन के कार्य की मांग को लेकर ज्ञापन प्रदान किया गया। दिव्यांग संगठनों का दावा है कि सभी सरकारी योजनाओं में विकलांगों के लिए 5 प्रतिशत आरक्षण का नियम है, लेकिन आवास योजना में आरक्षण नहीं दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  महेश नवमी पर वृहत्तर कोलकाता प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन ग्रामीण समिति ने बांटी पीड़ितों में खाद्य सामग्रियां

 

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *