उत्तर बंगाल की खबरों पर एक नजर…

अलीपुरद्वार जिले में पंचायत सदस्य सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

अलीपुरद्वार। अलीपुरद्वार जिले में तुरतुरी क्षेत्र 10/183 पार्ट के मौजूदा पंचायत सदस्य राजकिसर खारिया सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ रविवार दोपहर तृणमूल कांग्रेस के भ्रष्टाचार के विरोध में राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए। जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शांतनु देबनाथ महाशय ने उन्हें पार्टी का झंडा सौंपा। कार्यक्रम में प्रांत युवा कांग्रेस के महासचिव शुभंकर साहा, सचिव सुब्रत साहा, सेवा दल के अध्यक्ष अनंत दास तुरतुरी क्षेत्र पंचायत चुनाव अध्यक्ष सुशील बिस्वास उपस्थित थे।

1 किलो ब्राउन शुगर, 7 लाख 9 हजार 900 रुपये के साथ महिला समेत 5 गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। एसओजी व भक्तिनगर थाने की संयुक्त कार्रवाई में सिलीगुड़ी के आमतला चयनपाड़ा इलाके से 5 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से ब्राउन शुगर व नकदी बरामद किया गया। रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर एसओजी और पुलिस ने इलाके के एक घर में छापेमारी की। वहां से 1 किलो ब्राउन शुगर और 7 लाख 9 हजार 900 रुपये बरामद किये गये। इस घटना में 2 महिलाओं समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में मुर्शिदाबाद निवासी शेख अस्मत अली, नदिया निवासी तृप्तमय बैद्य, सिलीगुड़ी के ज्योतिनगर निवासी रूबी विश्वकर्मा, गदाई विश्वास और सरस्वती विश्वास शामिल हैं। ज्ञात हुआ है कि गदाई और सरस्वती पति-पत्नी हैं। इसी दिन पुलिस ने गदाई बिस्वास के घर पर यह छापेमारी की थी। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

सिलीगुड़ी के विभिन्न स्कूलों में आयोजित हुई पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड की परीक्षा

सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड की परीक्षा शुरू हो चुकी है। रविवार को सिलीगुड़ी के विभिन्न स्कूलों में अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है। परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों को सुरक्षा घेरे में लाया जा रहा है। स्कूलों के आसपास ट्रैफिक कंट्रोल किया गया है। स्कूलों के सामने सड़क को घेर दिया गया है। कुल मिलाकर पूरी सुरक्षा घेरे में पश्चिमबंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड की परीक्षा रविवार को सिलीगुड़ी के विभिन्न स्कूलों में शुरू हुई।

उत्तर बंगाल की पर्यावरण समस्याओं और समाधानों पर विचार गोष्ठी का आयोजन

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी में उत्तर बंगाल की पर्यावरण समस्याओं और समाधानों पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सिलीगुड़ी में उत्तर बंगाल की पर्यावरण की विभिन्न समस्याओं और समाधानों पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। चर्चा बैठक का आयोजन हिमालयन नेचर एंड एडवेंचर फाउंडेशन ने किया था। रविवार को सिलीगुड़ी के रामकिंकर हॉल में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव, डिप्टी मेयर रंजन सरकार और प्रमुख पर्यावरणविद शामिल हुए। इस दिन की चर्चा बैठक में मुख्य रूप से उत्तर बंगाल की हरियाली, पर्यावरण संरक्षण और ग्लोबल वार्मिंग की समस्या और समाधान पर चर्चा हुई।

नेताजी पल्ली की मुख्य सड़क की मरम्मत के कार्य का मेयर ने किया निरिक्षण

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी के नेताजी पल्ली में मुख्य सड़क की मरम्मत के कार्य की प्रगति का निरीक्षण करने पहुंचे मेयर गौतम देव। सिलीगुड़ी के नेताजी पल्ली की मुख्य सड़क काफी दिनोें से जर्जर रहने के बाद हाल ही में वहां मरम्मत कार्य शुरू किया गया है। रविवार को मेयर गौतम देव ने कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। उनके साथ नगर निगम के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड संख्या 22 के नेताजी पल्ली की मुख्य सड़क का 23 लाख 98 हजार रुपये की लागत से विकास एवं मरम्मत करने का काम चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *