Kolkata Metro : सोमवार से 1 घंटे अतिरिक्त चलेगी मेट्रो रेल

Kolkata Desk : राज्य सरकार द्वारा रात के कर्फ्यू में 16 अगस्त से 2 घंटे की ढील रात को दी गई है। इसलिए मेट्रो रेल प्रशासन ने भी एक घंटे अतिरिक्त ट्रेन चलाने का फैसला किया है। अतः सोमवार से रात को 1 घंटे अतिरिक्त चलेगी मेट्रो रेल। शहर धीरे-धीरे सामान्य होने की कोशिश कर रहा है। मेट्रो की आवाजाही पहले से ही शुरू हो गई है। अतः सोमवार से मेट्रो रेल प्राधिकरण मेट्रो सेवा को एक घंटे और बढ़ा रहा है। मेट्रो रेल प्रशासन ने जानकारी दी है कि सोमवार रात से मेट्रो रेल एक घंटे अतिरिक्त चलेगी।

फिलहाल आखिरी ट्रेन 7:45 बजे थी। अब इसे एक घंटे और बढ़ाया जा रहा है यानी आखिरी ट्रेन सोमवार से 8:45 बजे तक उपलब्ध रहेगी। राज्य सरकार ने कोरोना पाबंदियों को लेकर कई दिशा-निर्देश जारी किए थे। इनमे रात के कर्फ्यू में 2 घंटे और ढील दी गई है। इसलिए मेट्रो प्रशासन ने ट्रेन को अतिरिक्त एक घंटे चलाने का फैसला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 4 =