मुंबई के हालात भी अब पश्चिम बंगाल जैसे ही हैं हिंदू धर्म खतरे में है : बीजेपी

मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक नितेश राणे ने हाल ही में एक बार फिर से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को निशाने पर लिया है। जी दरअसल उन्होंने हाल ही में गणेशोत्सव को लेकर बात की और इसी बहाने उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को अपने निशाने पर लिया। उन्होंने एक बयान देते हुए कहा, ‘मुंबई के हालात भी अब पश्चिम बंगाल जैसे ही हैं। जहां दुर्गा पूजा उत्सव पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

गणेश उत्सव मंडलों के लिए राज्य सरकार ने जो नए नियम बनाए हैं, उसके अनुसार यह उत्सव मना पाना बेहद मुश्किल है। हमने राज्यपाल को अपनी चिंताओं से अवगत कराया है।’ इसी के साथ आगे नितेश राणे ने उद्धव ठाकरे सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, ”कुछ समय पहले अन्य धार्मिक उत्सव तो मनाए जा रहे थे, तब उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई। तो केवल हिंदू क्यों? हिंदू धर्म खतरे में है। हमने इस बारे में राज्यपाल से बात की है।

हमने उनसे कहा है कि हमारे उत्सव की सुरक्षा करें अन्यथा ठाकरे सरकार धीरे-धीरे ये उत्सव खत्म कर देगी।” आप सभी को जानकारी होगी ही कि, महाराष्ट्र में इस साल लाल बाग के राजा का दरबार सजने वाला है। जी दरअसल सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक चार फीट की भगवान गणेश की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।

दरअसल बीते साल कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते मंडल की तरफ से गणेशोत्सव नहीं मनाने का फैसला किया गया था लेकिन इस साल कोरोना संक्रमण का प्रकोप कम हो चुका है इसी के चलते गणेशोत्सव मनाने का फैसला हो चुका है। महाराष्ट्र सरकार ने इसके लिए गाइडलाइंस भी जारी कर हैं और कहा है कि जो लोग सार्वजनिक तौर पर यह त्योहार मना रहे हैं, वे प्रतिमा की ऊंचाई चार फीट रखें और अपने घर में मनाने वाले लोगों को दो फीट की प्रतिमा स्थापित करने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 14 =