Arjun Singh will contest as an independent candidate from Barrackpur!

बंगाल: BJP नेता अर्जुन सिंह के घर पर देसी बम फेंके गए, कई राउंड फायरिंग

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के सांसद अर्जुन सिंह के पश्चिम बंगाल स्थित घर पर आज सुबह देसी बम फेंके गए। इसके अलावा कई राउंड फायरिंग भी की गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के जगद्दल में शुक्रवार सुबह भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर ‘मजदूर भवन’ के बाहर ये बम फेंके गये।

अर्जुन सिंह का दावा है कि इस दौरान फायरिंग भी हुई और उनके पैर में भी छर्रा लगा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि एक सीआईएसएफ जवान के पैर में भी चोट आई है। अर्जुन सिंह के अनुसार, धमाके की आवाज सुनकर वे अपने घर से बाहर निकले और इसी दौरान अचानक एक छर्रा उनके पैर में लग गया।

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा नेता अर्जुन सिंह के घर पर हुए हमले को लेकर भाजपा नेता ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि ‘मेरे घर पर सुनियोजित तरीके से हमला किया गया। पुलिस भी इसमें शामिल थी।

ऐसा हो सकता है कि कुछ पुलिसकर्मी इसमें शामिल न हो क्योंकि पुलिसकर्मियों को पीटा गया था। मेरे घर के पास बम फेंके गए और गोलियां चलाई गईं।

ये साफ है कि राज्य से टीएमसी का सफाया हो रहा है, ऐसे में वे राज्य में डर फैलाना चाहते हैं। इस हमले में स्थानीय पार्षद के बेटे समेत 10-15 जिहादी शामिल हैं।’

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + eight =