Shilpa shetty

महिलाओं को हिम्मत और ताकत से जोड़ा जाना चाहिए : शिल्पा शेट्टी

मुंबई। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने कहा है कि महिलाओं को अक्सर त्याग से जोड़ा जाता है, जबकि उन्हें हिम्मत और ताकत से जोड़ा जाना चाहिए।
शिल्पा सिंगिंग बेस्ड रियलिटी शो “सा रे गा मा पा” में गेस्ट के रूप में नजर आएंगी, जिसमें सचिन-जिगर, सचेत-परंपरा और गुरु रंधावा मेंटर्स हैं, और इस बार शो को विपुल रॉय और सलमान अली होस्ट कर रहे हैं।

शिल्पा के साथ इस नवरात्रि स्पेशल ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में अभिनेता राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी भी शामिल होंगे। इसमें टॉप 12 कंटेस्टेंट्स अपनी पूरी मेहनत से मेहमानों को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे।

प्रतियोगी रिया भट्टाचार्य का अपनी मां के प्रति विशेष भाव देखकर शिल्पा भावुक हो गईं, जब रिया ने अपनी परफॉर्मेंस से पहले आशीर्वाद लेने के लिए अपनी मां की आरती की।

शिल्पा ने कहा, “अक्सर जब हम महिलाओं की बात करते हैं, तो उसे त्याग से जोड़ा जाता है, लेकिन मुझे लगता है कि एक नारी को हिम्मत और ताकत से जोड़ना चाहिए। आज आपने जो किया, रिया आपकी मां को आप पर गर्व है। सच कहूं, मुझे भी ऐसे किस्से सुनकर गर्व महसूस होता है।”

शिल्पा ने यह भी बताया कि वह अपनी मां की पूजा करती हैं।

उन्होंने कहा, “आज मैं जो कुछ भी हूं, जहां भी पहुंची हूं, वो सब मेरी मां के समर्थन की वजह से है, और इसलिए मैं इस भावना को समझती हूं। एक मां आपकी जिंदगी का सबसे मजबूत स्तंभ होती है, जो बिना किसी शर्त के आपका साथ देती है। आज यहां यह खूबसूरत रिश्ता देखकर मैं बहुत खुश हूं।”

“सा रे गा मा पा” का प्रसारण जी टीवी पर होता है। शिल्पा ने हाल ही में नवरात्रि के मौके पर देवी दुर्गा के लिए अपने दरबार की एक झलक दी।

गुरुवार को शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने मुंबई स्थित घर की सजावट का एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने देवी के लिए स्वादिष्ट प्रसाद भी तैयार किया।

यह भी पढ़ें:  कैटरीना कैफ ने शुरू की ‘मेरी क्रिसमस’ की शूटिंग

शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, “जय माता दी। ये नवरात्रि आपके और आपके प्रियजनों के लिए शक्ति, सकारात्मकता और अनंत आशीर्वाद लेकर आए।” इसके साथ ही उन्होंने नवरात्रि, जय माता दी, शुभ नवरात्रि जैसे हैशटैग भी दिए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  बंगाल विधानसभा में स्पीकर ने खारिज किया स्थगन प्रस्ताव
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *