डालमिया चीनी कंपनी ने कमाया 898 करोड़ का मुनाफा

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर : चालू वित्त वर्ष के त्रैमासिक परिणामों के आधार पर डालमिया सुगर इंडस्ट्रीज ने 898 करोड़ रुपये मुनाफा कमाया है। कंपनी की ओर से जारी प्रेस रिलीज में इस आशय का दावा किया गया है। इसमें अब तक सबसे ज्यादा चीनी निर्यात की जानकारी भी दी गई है। विग्यपति के मुताबिक कम उत्पादन और अधिक निर्यात के चलते इस साल चीनी की उपलब्धता कम हो सकती है।

कंपनी की ओर से संतुलन की बात कही गई है। सितंबर 2019 तक चीनी का उत्पादन 14.5 मिलियन मीट्रिक टन था। जिसके सितंबर 2020 तक 11.3 मिलियन मीट्रिक टन होने की  संभावना है। इसे अगले तिमाही तक 11.8 मिलियन मीट्रिक टन किया जाएगा। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में डालमिया के पांच चीनी कारखाने हैं। जिसमें प्रतिदिन 34 हजार टन उत्पादन होता है।

डालमिया कंपनी ने उत्तर प्रदेश के जहरपुर, निगोही और महाराष्ट्र के कोल्हापुर में सेनिटाइजर बनाने का कारखाना शुरू किया है। पिछले तीन महीने में कंपनी के सबसे ज्यादा डिस्ट्रील वाटर बिक्री करने का दावा किया गया है। चीनी कारखानों में प्रतिदिन 240 किलोलीटर डिस्ट्रील वाटर तैयार होता है। कारोबारी गतिविधियों के साथ ही समूह सामाजिक सरोकार के कार्य भी करता है, जिसमें जल संरक्षण प्रमुख है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *