Images 2021 03 15T013136.975

राजस्थान में 60 प्रतिशत महिलाएं आधुनिक गर्भ निरोधक साधनों का करती हैं इस्तेमाल : पीएमए इंडिया 

जयपुर : वैष्विक स्तर पर शोध पहचान रखने वाले विश्वविद्यालयों में आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी जयपुर राजस्थान में प्रोजेक्ट पीएमए लागू कर रही है। परफाॅर्मेंस माॅनिटरिंग फाॅर एक्षन यानी पीएमए के तहत दुनिया के नौ देषों में की जाने वाली गतिविधियों में भारत भी षामिल है। अन्य देषों मंे इथोपिया, केन्या, बर्किनोफासो, नाइजीरिया, नाइजर, यूगांडा और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक आॅफ कांगो षामिल हैं। प्रोजेक्ट आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी जयपुर द्वारा लागू किया जा रहा है। इसमें झपाइगो, जाॅन हाॅपकिन्स ब्लूमबर्ग स्कूल आॅफ पब्लिक हैल्थ में स्थित बिल एंड मिलिंडा गेट्स इंस्टीट्यूट फाॅर पाॅप्युलेषन एंड रिप्रोडक्टिव हेल्थ साथ काम करेेंगे और इसे राजस्थान स्वास्ृथ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय का सहयोग प्राप्त है। प्रोजेक्ट की फंडिंग बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेषन करेगा।

डाॅ. लक्षमण सिंह ओला, डायरेक्टर, आरसीएच ने कहा कि, “यह राजस्थान के लिए तेजी से किया गया और उपयोगी सर्वेक्षण है। उन्होंने कहा कि, प्रौद्योगिकी का उपयोग और इस प्रकार के डिजिटल प्लेटफार्म, गुणवत्ता स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने के हमारे प्रयासों को बढ़ावा देंगे।” राजस्थान में प्रजनन के आयुवर्ग वाली विवाहित महिलाओं में गर्भ निरोध के आधुनिक साधनों का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। 2016 में यह 52 प्रतिषत था जो 2020 में बढ़कर 59 प्रतिषत हो गया है। पीएमए के अध्ययन मंे यह भी सामने आया है कि जब विवाहित महिलाएं गर्भ निरोधक का इस्तेमाल षुरू करती हैं तो ग्रामीण महिलाओं में औसतन 2.4 और षहरी महिलाओं की औसतन 1.9 संतानें होती हैं।

यह भी सामने आया है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर पिछले वर्षो में इंजेक्टेबल्स की उपलब्धता में काफी सुधार आया है। अध्ययन यह भी बताता है कि लम्बे समय से महिला नसबंदी सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला साधन रहा है। एक प्रमुख यह बात भी सामने आई कि कुछ समय के लिए गर्भ रोकने वाले साधनों का इस्तेमाल बंद हो जाता है। ऐसे 40 प्रतिषत साधनों का इस्तेमाल 12 माह में बंद हो जाता है। वहीं 31 प्रतिषत के बंद होने का कोई अन्य कारण रहता है, वहीं नौ प्रतिषत ने गर्भधारण के लिए इन्हें बंद किया, वहीं 14 प्रतिषत ने कोई अन्य साधन इस्तेमाल करने के लिए इन्हें बंद किया।

यह भी पढ़ें:  विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई 2025 बनाम भारतीय डिजिटल जनगणना 2027- डिजिटल तकनीकी क्रांति

गर्भ निरोधक का इस्तेमाल करने वाली 76 प्रतिषत महिलाओं और इनका इस्तेमाल नहीं करने वाली 31 प्रतिषत महिलाओं ने कहा कि गर्भनिरोधक केे इस्तेमाल का निर्णय उनके और उनके साथी की आपसी सहमति से हुआ है। जो महिलाएं घर से बाहर निकल कर काम कर रही हैं, वे घर में रहने वाली महिलाओं के मुकाबले आधुनिक साधनों का इस्तेमाल ज्यादा कर रही हैं। जितनी भी महिलाओं का सर्वे किया गया, उनमें से ग्रामीण महिलााओं की यौन गतिविधियां, षादी और बच्चे षहरी महिलाओं के मुकाबले ज्यादा जल्दी हुए। हालांकि इन्होंने गर्भनिरोधक का इस्तेमाल देर से षुरू किया। युवा महिलाओं में से लगभग 20 प्रतिषत की षादी 18 वर्ष की उम्र तक हो गई थी, 4 प्रतिषत ने इस उम्र तक बच्चे को जन्म दे दिया था और सिर्फ तीन प्रतिषत ने गर्भ निरोधक का इस्तेमाल किया था।

परिवार नियोजन के अलावा सर्वे में कोविड-19 के असर बारे में भी उन्हीं परिवारों से बात की गई। करीब 84 प्रतिषत परिवारों ने आय में पूरी या कुछ कमी की बात कही, वहीं 39 प्रतिषत ने पूरी आय के नुकसान की बात कही स्वास्थ्य सेवाओं की बात करें तो कोविड- 19 के प्रतिबंधों के दौरान 32 प्रतिषत स्वास्थ्य केन्द्र बंद थे। इनमें से भी 69 प्रतिषत एक माह से अधिक अवधि के लिए बंद रहे। वहीं 48 प्रतिषत महिलाएं जिन्हें कोविड के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र जाने की जरूरत थी, उन्होंने कोविड के डर के कारण वहां जाने से परहेज किया। 96 प्रतिषत महिलाओं मंे कोविड- 19 के प्रति कुछ चिंता थी, वहीं 69 प्रतिषत इसे लेकर बहुत चिंतित थी।

यह भी पढ़ें:  हिंदीभाषा डॉट कॉम परिवार द्वार आयोजित विभिन्न स्पर्धा में प्रथम स्थान पर रहे दुर्गेश मेघवाल एवं गोवर्द्धन दास बिन्नाणी 'राजा बाबू'

कोविड 19 के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र जाने की जरूरत वाली 35 प्रतिषत महिलाओं को वहां स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिलीं। कोविड- 19 के कारण 15 प्रतिषत महिलाओं को अपना मौजूदा समुदाय छोड़ना पड़ा, वहीं 83 प्रतिषत महिलाएं ऐसे परिवारों में थीं, जिनकी आय का काफी, कुछ कम या कम नुकसान हुआ है। 63 प्रतिषत महिलाएं ऐसी थीे, जो कोविड-19 से पहले अपने पति या साथी की आय पर ज्यादा निर्भर नहीं थीं, लेकिन इस दौरान उन्हें उन पर ज्यादा निर्भर रहना पड़ा। कोविड-19 के कारण परिवार के भविष्य की आय को लेकर 83 प्रतिषत महिलाओं ने चिंता जाहिर की।

राजस्थान में डाटा संग्रहण का काम इंडियन इंस्टीट्यूट आॅफ हैल्थ मैनेजमेंट रिसर्च (आईआईएचएमआर) यूनिवर्सिटी जयपुर ने किया। मास्टर सेम्पलिंग फ्रेम में से इंटरनेषनल इंस्टीट्यूट फाॅर पाॅप्युलेषन साइंसेज ने 134 गणना क्षेत्र चिन्हित किए थे। हर क्षेत्र में परिवारों और निजी स्वास्थ्य सेवाओं की सूची बना कर मैपिंग की गई। हर क्षेत्र से 35 परिवार चुने गए। परिवारों का सर्वे किया गया और उनमें रहने वालो की गणना की गई। 15 से 49 वर्ष की सभी पात्र महिलाओं से सम्पर्क किया गया इंटरव्यू के लिए सहमति ली गई। अंतिम सैम्पल में 4577 परिवार (98.8% ने जवाब दिया), 5405 महिलाएं (98.1% ने जवाब दिया) और 575 स्वास्थ्य केन्द्र (98.5 % पूरे किए गए) षामिल थे। पहले चरण का डाटा संग्रहण अगसत से अक्टूबर 2020 के बीच किया गया।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्र.01 भा. प्रौ.संस्थान खड़गपुर में छात्रों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग इंटर्नशिप

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *