Vlcsnap 2023 10 26 16h14m08s211

मालदा के फुलहर नदी में मछुआरों के जाल में पकड़ाया 4 फीट लंबा घड़ियाल

मालदा : फुलहर नदी में मछली पकड़ने के दौरान मछुआरों के जाल में 4 फीट लंबा घड़ियाल फंस गया। घटना रतुआ थाना के कहला इलाके में हुई। घड़ियाल को एक नजर में देखने के लिए स्थानीय लोग इकट्ठा हो गये। स्थानीय सूत्रों के अनुसार कहला सूर्यपुर इलाके के असित महलदार ने गुरुवार की सुबह फुलहर नदी में मछली पकड़ने के लिए जाल फेंका। उसके जाल में करीब 4 फीट का घड़ियाल शावक फंस गया। उस घड़ियाल को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले हमें लगा कि यह मगरमच्छ है लेकिन जब करीब से इसे देखा गया तो यह घड़ियाल निकला। इस घटना की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। इसके बाद घटना की सूचना रतुआ थाना और वन विभाग को दी गयी।

सूचना मिलने के बाद रतुआ थाने के एएसआई मुकलेसुर रहमान और एसआई रेजाउल करीम मौके पर पहुंचे और वहां से घड़ियाल शावक को बचाया गया और रतुआ पुलिस स्टेशन ले जाया गया। उसके बाद घड़ियाल शावक को वन विभाग के कर्मचारियों को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *