28 December : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचाग।।
28 दिसंबर, 2021 मंगलवार

मेष राशि : भाग्य आपका हर काम और निर्णय में साथ देगा। जिस योजना के बारे में आप सोच विचार कर रहे हैं उसकी शुरुआत आज से कर सकते हैं। भाग्य आप पर मेहरबान हैं और आगे परिणाम लाभ देने वाले होंगे।

वृष राशि : बाहरी यात्रा पर न जाएं और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। कोई बड़ा निर्णय लेने जा रहे हैं तो दो बार सोचें और अपने किसी भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लें। खान-पान और सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशि : व्यवसाय और व्यापार में लाभ की पूरी उम्मीद है। नौकरीपेशा लोगों को भी ऑफिस में सीनियर्स से सम्मान मिलेगा और प्रमोशन के भी चांसेज हैं। मन में प्रसन्नता रहेगी और नई उम्मीदें होंगी। उच्च व्यक्ति से मुलाकात होगी।

कर्क राशि : पू्र्व की गई मेहनत आज रंग लाएगी। विरोधी आपसे परास्त होंगे और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। घर में शुभ समाचार के संकेत हैं।

सिंह राशि : मन प्रसन्न रहेगा और आशाओं के विचार उमड़ेंगे। वुद्धी और विवेक से निर्णय लेने की क्षमता विकसित होगी। मन लगाकार कार्य करेंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या राशि : दिन सामान्य रहेगा। मन में आशा निराशा के भाव रहेंगे। विपरीत मानसिक व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आपको सचेत रहने की जरूरत है। वाणी पर नियंत्रण रखें और बातचीत में सौम्यता लाने की कोशिश करें।

तुला राशि : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं का प्रयास खत्म होगा और उन्हें अच्छा अवसर मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों को अधिकारी सहायता करेंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। नया कारोबार शुरू करने के लिए आज का दिन बेहतर है।

वृश्चिक राशि : समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगा। सितारे आपका साथ दे रहे हैं। मन के अनुकूल कार्य होने पर आप प्रसन्न रहेंगे। निवेश में आज लाभ मिलेगा।

धनु राशि : यात्रा खुशनुमा और लाभदायक रहेगी। भाग्य आपका हर कार्य में साथ देने को तत्पर रहेगा। सितारे बुलंदी पर हैं। सुख, आनंद का अनुभव करेंगे और रोगों से मुक्ति मिलेगी। सम्मान मिलेगा।

मकर राशि : अनावश्यक खर्च करने से सावधान रहें। नई योजनाओं को शुरू करना चाहते हैं कि फिलहाल विराम लगाएं। मन में चिंता रहेगी।

कुंभ राशि : बिगड़े कार्य बनेंगे और नए योजनाओं की शुरुआत करने के लिए आज का दिन बेहतर है। व्यवसाय और व्यापार में लाभ मिलेगा। बातचीत में विनम्रता लाएं तो परिणाम अच्छे आएंगे।

मीन राशि : सकारात्मक सोच से नई योजनाओ में सफलता की प्राप्ति होगी और बृद्धि के योग प्राप्त होगी।

।।आज का पंचांग।।

दिनांक – 28 दिसम्बर 2021
दिन – मंगलवार
विक्रम संवत – 2078
शक संवत -1943
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – शिशिर
मास – पौस
पक्ष – कृष्ण
तिथि – नवमी शाम 06:09 तक तत्पश्चात दशमी
नक्षत्र – चित्रा 29 दिसम्बर प्रातः 04:11 तक तत्पश्चात स्वाती
योग – अतिगण्ड 29 दिसम्बर प्रातः 04:20 तक तत्पश्चात सुकर्मा
राहुकाल – शाम 03:23 से शाम 04:45 तक
सूर्योदय – 07:15
सूर्यास्त – 18:04
दिशाशूल – उत्तर दिशा में

जोतिर्विद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
9993874848

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *