Images 2022 09 26T002859.799

बंगलादेश में नौका हादसे में 24 लोगों की मौत

ढाका। बंगलादेश में उत्तरी बंगाल के पंचगढ़ में करातोआ नदी में एक नौका के डूब जाने से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गयी। बोडा उपजिला के कार्यकारी अधिकारी (यूएनओ) मोहम्मद सुलेमान अली ने बताया कि हादसा औलिया घाट क्षेत्र में आज दोपहर करीब 1:30 बजे हुई। शारदीय दुर्गोत्सव महालय के अवसर पर मदिया बाजार क्षेत्र के औलिया घाट से लगभग 70-80 लोग नौका पर सवार होकर बादेश्वरी मंदिर की ओर जा रहे थे।

घाट से कुछ दूर चलने के बाद नाव हिलने लगी। नाविक ने नाव को वापस घाट पर लाने की कोशिश की लेकिन वह असफल रहे और नाव डूब गयी। हादसे में 24 लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में आठ बच्चे, चार पुरुष और 12 महिलाएं हैं। उन्होंने बताया कि नाव में सवार कई यात्री तैरकर किनारे पहुंच गये। पुलिस के साथ स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में जुटे हैं।

अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में आपातकाल की घोषणा : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उष्णकटिबंधीय तूफान इयान के प्रकोप के मद्देनजर फ्लोरिडा प्रांत में आपातकाल की स्थिति घोषित की है और स्थानीय अधिकारियों को केंद्रीय सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 5 =