22 नवम्बर : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
22 नवम्बर 2023, बुधवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आप चीजों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। पूरा दिन उत्साह भरा रहेगा और व्यस्त भी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा इससे रिश्तों में मजबूती बनी रहेगी। कोई खुशखबरी मिल सकती है। कोई पुरानी बात आपको आज पता चल सकती है, जिससे प्रसन्नता होगी। शाम को दोस्तों या परिवार के साथ समय बीता कर थकान दूर होने का अनुभव करोगे। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, सुधार होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होने का योग है। आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। प्रेमी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। आप खुद को किसी रचनात्मक काम में लगायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। आपके काम से अधिकारी वर्ग खुश होंगे। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिये कारगर साबित हो सकती है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। लम्बे समय से रूके कार्य पूरे होंगे।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्रता से किया गया काम सफल होगा। प्रेमी के लिये दिन बढ़िया है आपको अपने साथी से कोई उपहार भी मिल सकता है। नौकरी पेशा वाले लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। इसके अलावा आज आप कोई नया काम शुरु करने की भी सोच सकते है। जो भविष्य मे आपके लिए काफी फलदायी होगा। छोटे उद्योग वाले लोगो को आज बढ़ा मुनाफा होगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें। खर्चो पर थोड़ा लगाम लगा के रखें। आपको अपनी आदतों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। सेहत सामान्य रहेगी।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप सबकी नजरों में अच्छे बने रहेंगे। परिवार में धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है। रिश्तों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपको भी फायदा होगा। करोबार में आ रही सारी परेशानियां दूर होंगी। माताजी की सेहत पर ध्यान रखें।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। जीवनसाथी के साथ विचार साझा करने पर रिश्तों में सकारात्मकता आयेगी। कामकाज में बढ़ोतरी होगी। किसी अनजान व्यक्ति से अच्छी सलाह मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको अपना ध्यान पढाई पर केन्द्रित करना पडे़गा। माता आपके मन पसंद का खाना बनायेंगी। जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपका ध्यान पुराने कार्य को पूरा करने में लगा रह सकता है। कार्यालय में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ सकता है। कुछ लोग आपसे जलन की भावना रख सकते हैं। इसलिए कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। रूके हुए सारे काम पूरे होंगे। कर्ज से मुक्ती मिलेगी। किसी बड़े धन लाभ के योग बन रहे है।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसे कम समय में ही पूरा कर लेंगे। आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायता कर सकती है। मानवीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया कार्य आपके लिये फायदेमंद रहेगा। लेन-देन के लिये दिन अच्छा है। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिल सकती है। जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा। सब कुछ आपके मन मुताबिक होगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। किसी समारोह में आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा। इस राशि के लोगों को कारोबार बढ़ाने के लिये किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे। आपको दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। सुबह योग करें, खुद को चुस्त दुरुस्त महसूस करेंगे।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ पिकनिक आदि का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर लंबी बातचीत हो सकती है, दोस्तों के साथ मूवी देखने की प्लानिंग भी बना सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। प्रेमी भी अपने साथी के बारे में घर पर बता सकते हैं।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए दिन बढ़िया है। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। अगर आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह पूरा हो जाएगा। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आयेगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर उत्साह रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। काम पूरा करने के लिये शायद आपको पर्याप्त समय न मिल पाये। परेशान होने के बजाय धैर्य बनाये रखना चाहिए। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उनकी किस्मत चमक सकती है। किसी कार्य में कुछ लोग आपकी मदद करने में आनाकानी कर सकते हैं। दिनभर की व्यस्तता के कारण आपकी थकान बढ़ सकती है।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
22 नवंबर 2023, बुधवार
हिन्दी माह कार्तिक

तिथि दशमी 11:03:28pm
पक्ष शुक्ल
नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा 06:36:10pm
योग हर्शण 02:44:35pm
करण तैतुल 12:06:01pm
करण गर 11:03:28pm
चन्द्र राशि कुम्भ till 12:57:03pm
चन्द्र राशि मीन from 12:57:03pm
सूर्य राशि वृश्चिक
रितु हेमंत
आयन दक्षिणायण
संवत्सर (नल) पिंगल
विक्रम संवत 2080
शक संवत 1945
कलि संवत 5124

वाराणसी
सूर्योदय 06:28:21am
सूर्यास्त 05:16:50pm
चंद्रोदय 01:55:25pm
चंद्रास्त 02:08:50am
सूर्योदय
लग्न वृश्चिक 5°16′, 215°16′
सूर्य नक्षत्र अनुराधा
चन्द्र नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा

आज जन्मे बच्चों का नक्षत्र पद, चरण
सो पूर्वभाद्रपदा 07:18:03am
दा पूर्वभाद्रपदा 12:57:03pm
दी पूर्वभाद्रपदा 06:36:10pm
दू उत्तरभाद्रपदा 12:15:29am
थ उत्तरभाद्रपदा 05:55:01am
आज का दिशा शूल उत्तर

ज्योतिर्विद् वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो : 9993874848

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *