Horo

20 December : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
20 दिसंबर, 2021, सोमवार

मेष : रुपयों के लेनदेन में सतर्कता बरतें। खराब खान-पान सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऑफिस में किसी भी तरह की बहस से बचें। कई मुद्दों पर समझौते करने पड़ सकते हैं। परिवार में कलह होने के संकेत हैं।

वृषभ : शारीरिक और मानसिक रूप में मजबूत रहेंगे। आय बढ़ाने की योजना जल्द पूरी होगी। परिवार के लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। पत्नी को कोई महंगा उपहार दे सकते हैं। पिता के साथ कुछ मुद्दों पर मनमुटाव हो सकता है।

मिथुन : सेहत परेशान कर सकती है। बढ़े हुए घरेलू खर्चे मानसिक रूप से परेशान कर सकते हैं। भाई से मदद लेने पड़ सकती है। आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।

कर्क : वित्तीय मोर्चे पर दिन लाभकारी होगा। स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। पिता की सेहत का खास ख्याल रखना होगा। विवाह के लिए उत्सुक जातकों खुशखबरी मिल सकती है।

सिंह : बिजनेस के क्षेत्र में सफलता के योग हैं। नौकरी बदल सकते हैं। कर्मचारी कार्यस्थल बढ़े काम से परेशान होंगे। वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त होगा।

कन्या : दूर रह रहे मित्रों से आर्थिक लाभ मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा। भाई या बहन से लाभ मिलने की संभावना है। विदेश यात्रा का योग बन रहा है। ससुराल से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

तुला : आज कोई भी नया कार्य आरंभ करना आपके लिए शुभ नहीं होगा। वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। मानसिक रूप से विचलित हो सकते हैं। शत्रु परेशान कर सकते हैं।

वृश्चिक : पत्नी के साथ कुछ दिन के लिए घूमने जा सकते हैं। जरूरत के समय दोस्तों का साथ मिलेगा। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान बढ़ने वाला है।

यह भी पढ़ें:  7 जनवरी 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

धनु : स्वास्थ्य के मामले में आज निश्चिंत रहे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। ऑफिस में पर साथियों का सहयोग मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे होने वाले हैं।

मकर : मानसिक रूप परेशान होंगे। भाग्य भरोसे आज कतई न बैठें। बच्चों की सेहत परेशान कर सकती है। पेट दर्द के कारण परेशानी होगी।घर के किसी सदस्य की तबीयत अचानक बिगड़ सकती है।

कुंभ : छोटे भाई से मदद ले सकते हैं। घर में कोई नया वाहन ला सकते हैं। वस्त्र और आभूषण में धन खर्च होगा। जिद्दी स्वभाव आपका आज नुकसान करा सकता है। विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा में सफलता मिलेगी।

मीन : सामाजिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। आज परिवार को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं। भाई-बहनों से धन लाभ की संभावना है। कार्य में सफलता मिलने वाली है।

।।पंचांग।।

दिनांक – 20 दिसम्बर 2021
दिन – सोमवार
विक्रम संवत – 2078
शक संवत -1943
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – हेमंत
मास – पौस
पक्ष – शुक्ल
तिथि – प्रतिपदा दोपहर 12:36 तक तत्पश्चात द्वितीया
नक्षत्र – आर्द्रा शाम 07:46 तक तत्पश्चात पुनर्वसु
योग – शुक्ल सुबह 10:59 तक तत्पश्चात ब्रह्म
राहुकाल – सुबह 08:32 से सुबह 09:54 तक
सूर्योदय – 07:12
सूर्यास्त – 18:00
दिशाशूल – पूर्व दिशा में
व्रत पर्व विवरण –
विशेष – प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

उम्र बढाने हेतु :
स्कन्द पुराण में आया है कि भोजन करते समय ५ अंग धोकर जो भोजन करता है उसकी उम्र १०० साल की होती है… उसकी आयु बढ़ती है ५ अंग…२ हाथ…२ पैर… और मुंह धोकर भोजन करने बैठें।

यह भी पढ़ें:  संचेतना समाचार पत्र संत शिरोमणि कबीर दास जी विशेषांक का लोकार्पण संपन्न

तुलसी महिमा :
25 दिसम्बर 2021 को तुलसी पूजन दिवस है।
तुलसी के निकट जिस मंत्र-स्तोत्र आदि का जप-पाठ किया जाता है, वह सब अनंत गुना फल देनेवाला होता है।
प्रेत, पिशाच, ब्रह्मराक्षस, भूत, दैत्य आदि सब तुलसी के पौधे से दूर भागते है।
ब्रह्महत्या आदि ताप तथा पाप और बुरे विचार से उत्पन्न होनेवाले रोग तुलसी के सामीप्य एवं सेवन से नष्ट हो जाते हैं।
तुलसी का पूजन, रोपण व धारण पाप को जलाता है और स्वर्ग एवं मोक्ष प्रदायक है।
श्राद्ध और यज्ञ आदि कार्यों में तुलसी का एक पत्ता भी महान पुण्य देनेवाला है।
जो चोटी में तुलसी स्थापित करके प्राणों का परित्याग करता है, वह पापराशि से मुक्त हो जाता है
तुलसी के नाम-उच्चारण से मनुष्य के पाप नष्ट हो जाते हैं तथा अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
तुलसी ग्रहण करके मनुष्य पातकों से मुक्त हो जाता है।
तुलसी पत्ते से टपकता हुआ जल जो अपने सिर पर धारण करता है, उसे गंगास्नान और १० गोदान का फल प्राप्त होता है।

घर में सुख-शांति के लिए :
घर में सुख-शांति, काम धंधे में स्थिति चाहिये तो पर्वों के दिनों में तुलसी के १०८ परिक्रमा करें।

तुलसी मंत्र :
तुलसी माता पर जल चढ़ाते हुए इस मंत्र को बोलें।
महाप्रसाद जननी सर्वसौभाग्यवर्धिनी
आधि व्याधि जरा मुक्तं तुलसी त्वाम् नमोस्तुते
इस मंत्र का अर्थ है :
हे भक्ति का प्रसाद देने वाली माँ! सौभाग्य बढ़ाने वाली, मन के दुःख, और शरीर के रोग दूर करने वाली तुलसी माता को हम प्रणाम करते है।

जोतिर्विद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
9993874848

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  13 दिसम्बर 2024 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 1 =