Vlcsnap 2023 02 17 18h11m05s225

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत उत्तर बंगाल के 2 पद्मश्री किये गये सम्मानित

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी में आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव के तहत उत्तर बंगाल के 2 पद्मश्री को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जलपाईगुड़ी के सांसद डॉ. जयंत राय ने उन्हें खदा पहनाकर सम्मानित किया। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सिलीगुड़ी के न्यू जलपाईगुड़ी शांति पाड़ा इलाके के स्थानीय क्लब में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर जलपाईगुड़ी सांसद डॉ. जयंत राय मौजूद थे।

शुक्रवार को आयोजित इस समारोह में पद्म श्री धोनीराम टोटो और पद्म श्री मंगलकांत राय को सम्मानित किया गया। शुक्रवार को शाम छह बजे तक उनका स्वागत किया गया। इसके अलावा आजादि का अमृत महोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

ट्रैफिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत बास्केटबॉल गाड़ी का उद्घाटन
सिलीगुड़ी। सड़क दुर्घटनाओं की संख्या को कम करने के लिए, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2016 में सेफ ड्राइव सेव लाइफ योजना की शुरुआत की। 2016 से, राज्य पुलिस राज्य के निवासियों को विभिन्न तरीकों से जागरूक कर रही है। सिलीगुड़ी जंक्शन ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को एक ट्रैफिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत बास्केटबॉल गाड़ी का उद्घाटन किया।

सिलीगुड़ी पुलिस आयुक्त अखिलेश चतुर्वेदी ने इसका उद्घाटन किया। पुलिस आयुक्त ने बताया कि बास्केटबॉल के माध्यम से जहां एक ओर यातायात नियमों का संचार होा वहीं बास्केटबॉल के प्रति लोगों की रुचि बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें:  मेदिनीपुर : ओंकार संगीत मंडल के वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमे दर्शक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *