19 December : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
19 दिसंबर, 2021, रविवार

मेष : क्रोध पर नियंत्रण रखना अच्छा रहेगा। मानसिक तौर पर थका हुआ महसूस कर सकते हैं। मेहनत की अपेक्षा फल नहीं मिलेगा। बच्चों की सेहत की चिंता रहेगी।

वृषभ : आज हर कार्य में आपका मनोबल बढ़ा हुआ नजर आएगा। किसी भी काम को अच्छे से कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को लाभ मिलने वाला है। सरकारी योजना से आर्थिक लाभ मिल सकता है।

मिथुन : कोई नया कार्य आरंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है। भाई-बहनों से आपसी तालमेल अच्छा रहने वाला है। घरेलू कार्यों में बढ़कर हिस्सा लेने वाले हैं। आर्थिक लेनदेन से सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

कर्क : नकारात्मक व्यवहार आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने वाले हैं। मन में इसी बात को लेकर निराशा की भावना बनी रहने वाली है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छा परिणाम मिलने वाला है।

सिंह : घरेलू मोर्चे पर भाई या पिता से लाभ मिलने वाला है। अचानक स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। स्वभाव में क्रोध झलक सकता है। यात्रा से धन लाभ की संभावना है।

कन्या : स्वार्थ के कारण किसी खास व्यक्ति से तनाव हो सकता है। धर्म-कर्म में धन खर्च होगा। शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। पिता की सेहत का खास ख्याल रखना होगा। आपसी विवाद से दूर रहें।

तुला : आज का दिन लाभदायक साबित हो सकता है। दैनिक आय में बढ़ोतरी हो सकती है। महिला साथी से लाभ होगा। खास दोस्तों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। जो लोग व्यापार से से जुड़े हैं, उन्हें लाभ का योग है।

वृश्चिक : स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। मित्रों और सगे-संबंधियों से लाभ मिलने वाला है। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहने वाला है। कारोबार में तरक्की होने वाली है। व्यापार के काम से बाहर जाना हो सकता है।

धनु : जोखिम भरा काम अपने हाथों न लें। थकान के कारण किसी भी कार्य में उत्साह ही कमी महसूस कर सकते हैं। नौकरी में परेशनी हो सकती है। कार्यस्थल पर अधिकारियों के साथ मनमुटाव हो सकता है।

मकर : दफ्तर के कार्य को बेहतर ढंग से संपादित कर पाएंगे। अनावश्यक और अचानक खर्च बढ़ेगा। साझेदारी वाले कार्य में लाभ की संभावना है। शरीर में दर्द हो सकता है। नकारात्मक विचार से दूर रहने की आवश्यकता है।

कुंभ : आज आपका आत्मविश्ववास बढ़ा हुआ नजर आएगा। छोटी-मोटी यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होने वाली है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम प्रसंग बढ़ने वाले हैं।

मीन : दिन लाभकारी साबित होगा। मन शांत रहेगा। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने वाले हैं। ससुराल पक्ष से अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का साथ मिलने वाला है।

।।आज का पंचांग।।

दिनांक – 19 दिसम्बर 2021
दिन – रविवार
विक्रम संवत – 2078
शक संवत -1943
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – हेमंत
मास – मार्ग शीर्ष मास
पक्ष – शुक्ल
तिथि – पूर्णिमा सुबह 10:05 तक तत्पश्चात प्रतिपदा
नक्षत्र – मृगशिरा शाम 04:53 तक तत्पश्चात आर्द्रा
योग – शुभ सुबह 10:10 तक तत्पश्चात शुक्ल
राहुकाल – शाम 04:40 से शाम 06:01 तक
सूर्योदय – 07:11
सूर्यास्त – 18:00
दिशाशूल – पश्चिम दिशा में
व्रत पर्व विवरण –
विशेष – पूर्णिमा के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)

बिल्ली रास्ता काट जाये तो :
बिल्ली रास्ता काट जाये तो अपशकुन मत मानो…राहु का वाहन है बिल्ली… बिल्ली रास्ता काट जाये तो राहु देवता आ रहे हैं पीछे-पीछे मेरी मदद करने के लिए…मेरा मनोबल बढाने के लिए एक बार मन में बोल दो “ॐ राहवे नमः”… राहु का मंत्र है…राहु भी खुश हो जायेंगे।

वास्तु शास्त्र :
गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना जाता है। घर-दुकान या मंदिर में या उत्तर-पूर्व दिशा में गाय की तस्वीर लगाने से दुर्भाग्य खत्म होता है।

जोतिर्विद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
9993874848

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *