Horo

17 December : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल व पंचांग।।

मेष : आज के दिन आपमें संतोष की भावना अधिक रहेगी दिन के आरंभ में कार्यो के प्रति आलस्य दिखाएंगे लेकिन इसके बाद कार्यो को जल्दबाजी में करने से कुछ ना कुछ गड़बड़ होने की आशंका है। व्यवसाय से आज कुछ ज्यादा उम्मीद ना रखें लेकिन परिश्रम जरूर करते रहे आज मेहनत करने पर निकट भविष्य में इसके लाभदायक परिणाम मिलेंगे। नए कार्य का आरंभ आज ना करें। मध्यान बाद का समय आर्थिक लाभ वाला तो रहेगा परन्तु आपकी निष्क्रियता के कारण उचित लाभ से वंचित रह जाएंगे। परिजनों का सुख सहयोग उत्तम रहेगा। सुख सुविधा मिलेगी।

वृष : आज दिन के आरंभ में आप शारीरिक रूप से कार्यो को करने में असमर्थ रहेंगे शारीरिक शिथिलता के कारण किसी भी कार्य को करने का मन नही करेगा। मध्यान तक स्थित सामान्य बनने लगेगी लेकिन मन मे चंचलता अधिक रहने के कारण किसी भी कार्य मे तुरंत निर्णय नही ले सकेंगे। ढुल मुल नीति से कार्य करने पर लाभ के अवसर हाथ से निकलने की संभावना अधिक रहेगी। संध्या का समय अवश्य धन लाभ कराएगा लेकिन आशानुकूल नही। परिवार में आज सोच समझ कर ही बोलें जुबान पर लगाम ना रहने से कलह हो सकती है।

मिथुन : आपके लिए आज का दिन हानि वाला रहेगा। व्यवहारिकता की कमी रहने के कारण बेवजह लोगो से उलझेंगे। आज आप अपने काम से मतलब रखने की जगह औरो की काम मे दखल देंगे जिससे सम्मान में कमी आएगी। गलत निर्णय अथवा सहकर्मियों से तालमेल की कमी के कारण आपके अधिकांश कार्य आज विलम्ब से चलेंगे कार्य क्षेत्र पर लाभ की जगह हानि अधिक होगी। असफलता मिलने पर क्रोध आएगा। व्यवसाय की निराशा घर मे निकालने अथवा अनदेखी करने पर घर मे नई परेशानी खड़ी हो सकती है। सेहत में गिरावट आएगी सरदर्द नेत्र विकार की संभावना ज्यादा है।

कर्क : आज आपके समस्त जरूरी कार्य दिन रहते पूर्ण करले इसके बाद परिस्थितियां धीरे धीरे विपरीत होने पर विघ्न-बाधाएं आने लगेगी। आज दिन का आरंभ सुख-शान्ति से होगा घर के सदस्य से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। तन एवं मन मे नई स्फूर्ति का संचार रहेगा। मध्यान तक प्रत्येक कार्यो को गंभीरता से करेंगे इसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलेगा। महिला वर्ग आज कार्य कुशलता के लिए प्रशंशा की पात्र बनेंगी। लेकिन अतिआत्मविश्वास में आकर कोई नुकसान भी हो सकता है इसका ध्यान रखें। घरेलू आवश्यकताओं अथवा परिजनों की जिद पूर्ण करने में समर्थ तो रहेंगे लेकिन असुविधा भी होगी।

सिंह : आज का दिन आपको कार्यो में सफलता दिलाएगा लेकिन फिर भी मनमानी के कारण कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे भी रह सकते है। आज आपका सामाजिक दायरा बढेगा इसका लाभ पारिवारिक प्रतिष्ठा के साथ ही व्यवसाय को भी मिलेगा। परिवार के बुजुर्गो से पूर्व में मिला मार्गदर्शन भी आज कार्यो को बेहतर बनाने में मदद करेगा। धन लाभ के आरंभ में कुछ अड़चने आयेंगी लेकिन थोड़े विलम्ब से ही सही आशा से अधिक ही रहेगा। बाहर की यात्रा भोजन का अवसर मिलेगा लेकिन आज ज्यादा तीखा खाने से उदर संबंधित शिकायत होगी। ना चाहते हुए भी फिजूल खर्च नही रोक सकेंगे।

यह भी पढ़ें:  FIFA World Cup : एम्बाप्पे के पास गोल्डन बूट जीतने का अच्छा मौका

कन्या : आज दिन आरम्भ होते ही आपके लिए राहत भरी खबर मिलेगी जिससे मानसिक चिंताओं में कमी आएगी। धर्म कर्म अथवा परिवार के प्रति ज्यादा लगाव रखेंगे जिस वजह से कार्यो में थोड़ा विलम्ब संभव है। नौकरी पेशा जातक के दिनों से मन मे चल रही इच्छापूर्ति होने से उत्साहित रहेंगे व्यवसायी वर्ग भी आज कुछ नई जोड़ तोड़ में लगे रहेंगे परन्तु धन लाभ आज मध्यम से कम ही रहेगा। नए अनुबंध मिलने पर हाथ मे अवश्य ले लेकिन आज इनपर कार्य आरंभ नाकरें दुविधा में फंस सकते है। घरवाले आज आपकी मनपसंद वस्तु उपहार में देंगे।

तुला : आज का दिन आपके लिए विविध समस्याएं लाएगा। परिवार अथवा रिश्तेदारी में कोई दुख होने की संभावना है। स्वयं के साथ ही आज परिजनों की सेहत का भी विशेष ख्याल रखे। कार्य क्षेत्र पर आज कुछ ना कुछ कारण से विलम्ब होगा जिसके सीधा असर आज होने वाली आय पर भी पड़ेगा। लाभ की अपेक्षा आकस्मिक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति गड़बड़ायेगी संचित धन में भी कमी आने के आसार है। आज आप दूसरों के विवाद अथवा अनर्गल प्रवृतियों से स्वयं को दूर रखें किसी अन्य के झंझट में पड़ कर स्वयं की हानि करा लेंगे। परिजन आज आपकी भावनाओं को समझते हुए भी मदद करने की स्थिति में नही रहेंगे।

वृश्चिक : आज का दिन आपकी आशाओ पर खरा उतरेगा आज सभी महत्त्वपूर्ण कार्य को प्राथमिकता दें सहज सफलता मिलेगी। सरकारी एवं कागजी कार्य भी आज करने शुभ रहेंगे। व्यवसायियों को सरकारी मदद मिलने की संभावना आज अधिक रहेगी प्रयास अवश्य करें। बेरोजगार लोगो को भी आज थोड़े परिश्रम के बाद रोजगार मिल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन थोड़ा खींच तान वाला रहेगा बिना संधर्ष किये इसमे सफलता मुश्किल रहेगी। परिजन आज आपसे किसी स्वार्थ सिद्धि के लिये अत्यंत मीठा व्यवहार करेंगे जिसके पूर्ण होने पर घरेलू खुशियों में बढ़ोतरी होगी।

धनु : आज का दिन आपके लिए कई संभावनाएं जगाएगा। दिन के आरंभ में वाणी को संयमित रखें अन्यथा सम्मान में कमी आने की सम्भावना है। धन लाभ की आशा प्रातः काल से ही लगी रहेगी इसके पूर्ण होने में मध्यान तक इंतजार करना पड़ेगा। आर्थिक एवं पारिवारिक दृष्टिकोण से आज दिन शुभ रहेगा। आशा से अधिक लाभ होने पर आनंदित रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी आज आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। आज आप किसी की सहायता लेना पसंद नही करेंगे आर्थिक मामलों को भी स्वय के बल पर निपटा लेंगे। यात्रा पर्यटन की इच्छा मन मे रहेगी लेकिन आज इसके पूर्ण होने की संभावना कम ही है। परिजनों के साथ हास्य परिहास के अवसर मिलने से वातावरण आंनदित रहेगा।

यह भी पढ़ें:  2 Sept : इन राशि वालों को मिलेगा विशेष लाभ, देखें कैसा रहेगा आपका दिन आज

मकर : आज दिन के आरंभ में आपको मिश्रित फल मिलेंगे मन मे किसी कार्य को लेकर दुविधा रहेगी परन्तु इसके बाद धीरे-धीरे स्थिति में सुधार आने लगेगा। प्रातः काल मे जिस भी कार्य मे जुटेंगे मध्यान पश्चात तक उसे पूर्ण कर लेंगे धन लाभ भी आज संध्या के बाद अकस्मात होगा। आर्थिक स्थिति ज्यादा बेहतर तो नही फिर भी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए पर्याप्त रहेगी। सहकर्मी आज आपसे प्रसन्न रहेंगें। घर का वातावरण भी छोटी मोटी बीमारियों को छोड़ शांत रहेगा। संतानो की प्रगति से घर मे खुशहाली आएगी। मित्र रिश्तेदारों से आनंददायक भेंट होगी।

कुंभ : आज का दिन आपके लिये मानसिक परेशानी वाला रहेगा। आज बोलने चालने में संयम ना रहने पर किसी से झगड़ा होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर आज व्यवहार में अधिक नरमी बरते सहकर्मियों से छोटी छोटी बातो को लेकर मतभेद खड़े होंगे। व्यवसायी लोग पूरी तैयारी से अधूरे कार्य पूर्ण करने में जुटेंगे फिर भी आज आर्थिक लाभ ना के बराबर ही रहेगा। पारिवारिक जीवन मे भी वैर विरोध लगा रहेगा। आपसी संबंधों को आज धन से ना तोलें। मन किसी अरिष्ट की आशंका से व्याकुल रह सकता है। पूजा पाठ में रुचि रहेगी।

मीन : आज का दिन आपको धन लाभ कराएगा। आज आपके समस्त कार्य थोड़े से परिश्रम से ही बनते चले जायेंगे प्रतिस्पर्धा भी कम ही रहेगी जिसका फायदा अवश्य मिलेगा। आज आपकी सोचने की क्षमता उच्च कोटि ही एवं अन्य लोगो से भिन्न रहेगी सार्वजनिक क्षेत्र पर आपनी कार्य कुशलता के बल पर सम्मान हांसिल करेंगे समाज के उच्चवर्गीय लोगो के साथ बैठने पर आपकी पहचान भी ऐसी ही बनेगी। धन की आमद रुक रुक कर होती रहने से आवश्यक खर्च चलते रहेंगे। परिवार में स्त्रियों को छोड़ शेष सभी शांत व्यवहार करेंगे। बुजुर्ग आपके कुछ आशा लगाए रहेंगें।

।।आज का पंचांग।।
शुक्रवार, 17 दिसम्बर 2021

सूर्योदय: 07:07
सूर्यास्त: 05:24
चन्द्रोदय: 15:57
चन्द्रास्त: 30:17
अयन दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: हेमन्त
कलियुगाब्दः ५१२३
शक सम्वत: १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: २०७८ (आनन्द)
मास मार्गशीर्ष
पक्ष शुक्ल
तिथि चतुर्दशी (पूर्ण रात्रि तक)
नक्षत्र कृत्तिका (१०:४१ तक)
योग सिद्ध (०८:१४ तक)
प्रथम करण गर (१८:०२ तक)
द्वितीय करण वणिज (पूर्ण रात्रि तक)

॥गोचर ग्रहा:॥
सूर्य धनु
चंद्र वृष
मंगल वृश्चिक (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध धनु (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु कुंम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र मकर (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु वृष
केतु वृश्चिक

शुभाशुभ मुहूर्त विचार :
अभिजित मुहूर्त ११:५३ से १२:३३
अमृत काल ०७:५८ से ०९:४७
रवियोग १०:४१ से ३१:०७
विजय मुहूर्त १३:५५ से १४:३६
गोधूलि मुहूर्त १७:०९ से १७:३३
निशिता मुहूर्त २३:४६ से २४:४१
राहुकाल १०:५६ से १२:१३
राहुवास दक्षिण-पूर्व
यमगण्ड १४:४६ से १६:०३
होमाहुति शनि (०१:४१ तक)
दिशाशूल पश्चिम
नक्षत्र शूल पश्चिम (१०:४१ से)
अग्निवास आकाश
चन्द्रवास दक्षिण
शिववास भोजन में

यह भी पढ़ें:  IPL-14 : धवन ने फिर हासिल की ऑरेंज कैप

चौघड़िया विचार :
॥दिन का चौघड़िया॥
१ – चर २ – लाभ
३ – अमृत ४ – काल
५ – शुभ ६ – रोग
७ – उद्वेग ८ – चर
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – रोग २ – काल
३ – लाभ ४ – उद्वेग
५ – शुभ ६ – अमृत
७ – चर ८ – रोग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

शुभ यात्रा दिशा :
दक्षिण-पूर्व (दहीलस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)

तिथि विशेष :
पिशाच मोचन श्राद्ध, शिवचतुर्दशी व्रत, आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण :
आज १०:४१ तक जन्मे शिशुओ का नाम कृतिका नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ए) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम रोहिणी नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमश (ओ, वा, वी) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।

जोतिर्विद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
9993874848

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × two =