10kol6 corona

बिहार में बेकाबू हुआ कोरोना, 1502 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 30 हजार के पार

पटना : बिहार में सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद कोरोना संक्रमण के 1502 नए मामले मिलने से राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 30066 हो गया। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बताया कि राज्य में 21 जुलाई को 730 लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इनमें पटना जिले में संक्रमण के सबसे अधिक 174 नए मामले मिले हैं। इसके बाद मुजफ्फरपुर में 113, गया में 54, वैशाली में 46, जहानाबाद में 39, नालंदा में 35 तथा भागलपुर और नवादा में 3।31 व्यक्ति महामारी का शिकार हुए हैं।इसी तरह कटिहार में 27, बेगूसराय और पश्चिम चंपारण में 24-24, सीतामढ़ी में 22, सुपौल में 15, खगड़िया और सीवान में 12-12, जमुई में 11, मधेपुरा और शेखपुरा में 10-10, अरवल में नौ, सहरसा में सात, दरभंगा में चार, लखीसराय और शिवहर में तीन-तीन, औरंगाबाद गोपालगंज और पूर्णिया में दो-दो तथा बांका, बक्सर, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, मधुबनी मुंगेर और रोहतास में एक-एक पॉजिटिव मिले हैं। इनमें उत्तर प्रदेश में बरेली के एक व्यक्ति की जांच मुजफ्फरपुर में की गई है।

यह भी पढ़ें:  सीरी ए : रोमा ने जुवेंट्स की लगातार जीत का सिलसिला तोड़ा

विभाग ने जांच रिपोर्ट के हवाले से 20 जुलाई को बिहार के 35 जिले में 772 लोगों के महामारी की चपेट में आने की पुष्टि करते हुए बताया कि पटना जिले में 278 नए मामले मिले हैं। वहीं, रोहतास में 67, भागलपुर में 48, पूर्णिया में 47, सारण में 37, जमुई में 34, सीतामढ़ी में 32, औरंगाबाद और गया में 29-29 तथा भोजपुर में 22 लोग संक्रमित हुए हैं।
इसी तरह बक्सर में 19, गोपालगंज में 16, कटिहार में 14, नालंदा में 12, लखीसराय में 11, सीवान में 10, किशनगंज में नौ, मधेपुरा में आठ, नवादा में सात, समस्तीपुर और शेखपुरा में छह-छह,

प्रतीकात्मक फोटो, साभार : गूगल

शिवहर में पांच, खगड़िया और वैशाली में चार-चार, अरवल और मुंगेर में तीन-तीन, जहानाबाद और कैमूर में दो-दो, तथा बांका, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सुपौल और पश्चिम चंपारण में एक-एक व्यक्ति के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इनमें मिजोरम की राजधानी आइजॉल के एक और असम में कामरूप के दो लोगों के सैंपल पटना में लिए गए हैं। इस तरह कुल 1502 नए लोगों के पॉजिटिव होने से बिहार में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30066 हो गई है।

यह भी पढ़ें:  Bihar news : मंत्री का घेराव करने जा रहे STET अभ्यार्थियों पर पुलिस ने लाठी भांजी, तेजस्वी भड़के
Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  27 दिसम्बर 2024 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − two =